बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने की कवायद, Ghaziabad में बदला स्कूलों का समय

Ghaziabad
प्रतिरूप फोटो
ANI
एकता । Apr 28 2026 12:33PM

गाजियाबाद में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है, यह फैसला 42 डिग्री तापमान और लू से बच्चों को बचाने के लिए लिया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

गर्मी को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। यह नियम तुरंत लागू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाने के लिए लिया गया है। अभिभावक भी इस बदलाव से खुश हैं क्योंकि वे अपने बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित थे और पहले से ही समय बदलने की मांग कर रहे थे।

42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

सोमवार को गाजियाबाद में गर्मी बहुत ज्यादा थी और तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि, रात में चली तेज हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को गाजियाबाद में गरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी। इसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी का असर कम होगा।

इसे भी पढ़ें: Varanasi में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे PM Modi, देंगे ₹6,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तर प्रदेश में गर्मी का हाल बूरा

पूरे उत्तर प्रदेश में बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। सोमवार को बांदा जिला सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस महीने का अब तक का रिकॉर्ड है। आगरा, प्रयागराज और हमीरपुर में भी तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रहा। गर्मी के कारण सड़कों पर बहुत कम लोग दिख रहे हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

27 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के 27 जिलों में बादल गरजने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी यूपी के करीब 15 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Mission UP: Ganga Expressway और नई ट्रेनों से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, देंगे हज़ारों करोड़ की सौगात

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदांयू, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलते की संभावना है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़