कौन हैं पंजाब के संभावित मुख्यमंत्री सुनील जाखड़ ? जिन्हें सनी देओल ने दी थी पटकनी

सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के नेता हैं और उन्होंने साल 2019 में गुरुदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सनी देओल के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
चंडीगढ़। चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच में कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे आगे हैं। हालांकि कुछ नाम और हैं जो राजनीतिक गलियारों में चल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom । कैप्टन अमरिंदर ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा । TMC के हुए बाबुल सुप्रियो
सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के नेता हैं और उन्होंने साल 2019 में गुरुदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सनी देओल के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
कौन हैं सुनील जाखड़ ?इसे भी पढ़ें: कैप्टन की विदाई के बाद बढ़ सकती है राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हलचल, गहलोत और बघेल की बढ़ेगी टेंशन
वहीं सुनील जाखड़ को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। ऐसे में उनके नाम पर मुहर लग सकती है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ही नए मुख्यमंत्री के चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगी।
अन्य न्यूज़














