Delhi Air Quality: राजधानी में 232 पहुंचा AQI, हवा खराब श्रेणी में दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 232 दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को एक्यूआई 168 था जो मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 232 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ‘समीर’ ऐप से यह जानकारी प्राप्त हुई। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 168 दर्ज किया गया था, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोधी रोड में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रिज में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि आया नगर में 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
अन्य न्यूज़













