Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के ओंगोल तट से टकराया चक्रवात, 120 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के ओंगोल तट से टकराया चक्रवात, 120 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

मौसम विभाग के अनुसार गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु सोमवार देर रात आंध्र प्रदेश में ओंगोल के निकट तट से टकरा गया। इस दौरान तटीय इलाकों में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।

अमरावती, तीन नवंबर गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में ओंगोल के पास तट से टकराया और भारी बारिश के बीच 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘चक्रवात सोमवार देर रात करीब एक बजे तट से टकराया।’’ चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।

सोमवार देर रात डेढ़ बजे तक चक्रवात पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के पास केंद्रित था। यह ओंगोल से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, कावली से 60 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और बापटला से 70 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। आईएमडी ने बताया कि चक्रवात के ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट से टकराने के आसार हैं।

मंगलवार सुबह तक तटीय क्षेत्रों और उनके आसपास 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा इसकी गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई। आईएमडी ने चेतावनी दी कि मंगलवार सुबह तक समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों के कारण दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में पानी भर सकता है।

समुद्र में उठने वाली ये लहरें सामान्य से 1 से 1.5 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं। बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों के निचले इलाकों में इसका असर सबसे अधिक पड़ने की आशंका है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़