कांग्रेस का लोकतंत्र पर बात करना क्षोभपूर्ण: निर्मला सीतारमण

उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान अनेक अत्याचार किए गए और विपक्ष के कई बड़े नेताओं को जेल में डाला गया। दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार बर्खास्त कर दी गई।
भाजपा की तमिलनाडु पार्टी इकाई के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन रैली में संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा, ‘‘लोगों के अधिकार पूरी तरह छीन लिए गए। कांग्रेस पार्टी ने ऐसा क्यों किया? यह सत्ता की लालसा थी। कानून तोड़ा गया और आपातकाल की घोषणा की गई।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान अनेक अत्याचार किए गए और विपक्ष के कई बड़े नेताओं को जेल में डाला गया। दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार बर्खास्त कर दी गई।மத்திய அரசின் ஓராண்டு சாதனைகள் குறித்து மத்திய நிதியமைச்சர் திருமதி.நிர்மலா சீதாராமன் அவர்கள் உரை.@Murugan_TNBJP @nsitharamanhttps://t.co/T6hXfNTr50
— BJP Tamilnadu (@BJP4TamilNadu) June 25, 2020
इसे भी पढ़ें: भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र के बारे में आडवाणी, जोशी और सिन्हा से पूछा जाए: कांग्रेस
उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक नेता मेयर चिट्टीबाबू जेल में यातनाएं नहीं झेल पाए और और उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आज लोकतंत्र की बात करने की कांग्रेस की हिम्मत क्षोभ पूर्ण है।’’ उन्होंने कहा कि द्रमुक ने भी बाद में कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया।
अन्य न्यूज़















