संसद में भाजपा को मात देने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, सोनिया की अध्यक्षता में होगी महत्वपूर्ण बैठक

मानसून सत्र की तरह शीतकालीन सत्र भी हंगामेदार हो सकता है। मानसून सत्र में विपक्षी दलों ने पेगासस जासूसी मामला, किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की थी और सदन की कार्यवाही को बाधित किया था। ऐसे में इस बार भी सदन की कार्यवाही बाधित हो सकती है।
नयी दिल्ली। संसद के आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर कांग्रेस अपनी रणनीतियां तैयार कर रही है। इसके लिए पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने संसदीय रणनीति समिति की बैठक बुलाई है। आपको बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से आरंभ हो रहा है, जो 23 दिसंबर तक चलेगा। इससे पहले 25 नवंबर को सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली बैठक हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Farm Laws को निरस्त करने तक ही सीमित नहीं रहेगी सरकार, शीतकालीन सत्र में 100 से अधिक कानून हटाए जा सकते हैं
हंगामेदार रहने वाला है शीतकालीन सत्र !
इसे भी पढ़ें: बिना तर्क और तथ्य का मुद्दा है पेगासस, अब संसद में उठाने का कोई मतलब नहीं: मुख्तार अब्बास नकवी
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बैठक में कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की घोषणा के बाद इस विषय को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। जबकि अन्य सूत्र ने बताया कि कांग्रेस की ओर से महंगाई, सीमा की स्थिति, किसान आंदोलन और बेरोजगारी को लेकर संसद से सड़क तक सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है। संभव है कि दिल्ली में कांग्रेस की जनसभा उसी समय हो, जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा हो।
अन्य न्यूज़














