CM शिवराज ने 21,550 लड़कियों को दी छात्रवृत्ति, बोले- बेटियों के बिना राष्ट्र नहीं चल सकता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मानता हूं कि मेरी बेटियों में, मेरी बहनों में देवी माता का वास है। आप सबमें देवी माता का वास है। मैं समस्त शक्ति स्वरूपा मां, बहन, बेटियों को महानवमी के पावन अवसर पर प्रणाम करता हूं।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में लड़कियों को ऑनलाइन छात्रवृत्ति बांटी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने 21,550 लड़कियों को 5.99 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि एक तरफ मां, बहन, बेटियों के सम्मान की पराकाष्ठा है, तो दूसरी तरफ अन्याय देखकर मन में पीड़ा होती थी। हमारी संस्कृति में महिलाओं के सम्मान की परंपरा है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पर बरसे कमलनाथ, बोले- जब निक्कर पहननी नहीं सीखी थी, तब मैं सांसद था
बहन, बेटियों में होता है देवी का वासइसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बिजली संकट नहीं: ऊर्जा मंत्री तोमर का दावा
उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना केवल योजना नहीं है, यह समाज का दृष्टिकोण बदलने का प्रयास है। बेटियों के बिना परिवार, समाज और राष्ट्र नहीं चल सकता है, यह समाज को समझना होगा।यहां देखें पूरा कार्यक्रम:-
लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रवृत्ति का ऑनलाइन अंतरण। #LadliLaxmiUtsavInMP #Bhopal #MadhyaPradeshhttps://t.co/etpXAwSg1n
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) October 14, 2021
अन्य न्यूज़














