Punjab Polls: BJP और Shiromani Akali Dal में गठबंधन पर आज लग सकती है मुहर

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच सीट-बंटवारे पर बातचीत जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल मंगलवार दोपहर भाजपा मुख्यालय में इसकी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। तीन कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने सितंबर 2020 में राजग से अपना 24 साल पुराना नाता तोड़ लिया था।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) मंगलवार को यहां आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय में इस बाबत घोषणा कर सकते हैं। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और अकाली दल के बीच सीट-बंटवारे पर बातचीत जारी है।
अकाली दल ने अब समाप्त हो चुके तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में भाजपा से अपना 24 साल पुराना नाता तोड़ लिया था। इससे पहले अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं। शाह ने पिछले महीने दिल्ली में दोनों दलों के बीच गठबंधन का संकेत दिया था।
गत एक नवंबर को अपनी चंडीगढ़ यात्रा के दौरान उन्होंने एक बार फिर कहा था कि पंजाब में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी।
अन्य न्यूज़














