सामने आकर बोलकर दिखाओ... 9 साल बड़ी Delnaz Daruwala को डेट करने पर ट्रोल हुए Sorab Bedi, अब दिया करारा जवाब

Sorab Bedi
INSTAGRAM
एकता । Nov 24 2026 12:20PM

एक्टर सौरब बेदी ने खुद से नौ साल बड़ी डेलनाज दारूवाला के साथ रिश्ते और उम्र के अंतर पर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वे अपने रिश्ते में खुश हैं। सौरब ने डेलनाज पर भद्दे कमेंट्स करने वालों पर कड़ा गुस्सा भी जाहिर किया।

एक्टर और मॉडल सौरब बेदी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 'स्प्लिट्सविला' फेम सौरब बेदी खुद से 9 साल बड़ी डेलनाज दारूवाला को डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने डेलनाज के साथ अपनी इंटीमेट तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

अब सौरब ने पहली बार इस ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें और डेलनाज को लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। साथ ही उन्होंने डेलनाज के लिए किए जा रहे भद्दे कमेंट्स पर भी नाराजगी जाहिर की है।

डेलनाज पर भद्दे कमेंट करने वालों को सौरब की चेतावनी

हाल ही में सौरब बेदी नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने डेलनाज के साथ अपने रिश्ते और सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बारे में बात की।

सौरब ने बताया कि जब उन्होंने डेलनाज के साथ अपनी इंटीमेट तस्वीरें साझा की थीं, तब उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, उन्हें इन तस्वीरों को पोस्ट करने का कोई पछतावा नहीं है। इस दौरान उनसे डेलनाज के लिए किए जा रहे भद्दे कमेंट्स को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर सौरब ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “मैं तो थोड़ा शरीफी वाली लाइन में हूं, कोई लड़का मेरे सामने आकर बोल दे एक बार... मैं उसे जान से मार दूंगा।”

इसे भी पढ़ें: पहले शुभमन गिल, अब राजवीर देओल... Sara Tendulkar की लव लाइफ बार-बार क्यों बन रही चर्चा का टॉपिक

9 साल के उम्र के अंतर पर क्या बोले सौरब बेदी?

सौरब और डेलनाज की उम्र में 9 साल का अंतर है। इसी वजह से दोनों को सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सुननी पड़ी हैं। इस पर सौरब ने कहा कि उनके उम्र के अंतर को लेकर की जा रही ट्रोलिंग गलत है। उनका कहना है कि वह पहले या इकलौते इंसान नहीं हैं, जिन्हें खुद से बड़ी उम्र की महिला पसंद आई हो। एक्टर ने यह भी साफ किया कि उन्हें और डेलनाज को ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों अपने रिश्ते में खुश हैं और लोगों की टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेते।

इसे भी पढ़ें: रणबीर, विक्की और आलिया की Love and War के ट्रेलर से पहले आएगा खास गाना, इस सिंगर की आवाज बांधेगी शमा

क्या डेलनाज दिलाती हैं सौरब को काम?

पॉडकास्ट में सौरब से यह भी पूछा गया कि क्या डेलनाज उन्हें फिल्मों या दूसरे प्रोजेक्ट्स दिलाने में मदद करती हैं। इस पर एक्टर ने कहा कि अगर डेलनाज उन्हें काम दिलाने में मदद कर रही हैं, तो इसमें परेशानी क्या है? सौरब का मानना है कि इसमें कुछ गलत नहीं है। फिलहाल सौरब बेदी अपने रिश्ते को लेकर मिल रही चर्चाओं और ट्रोलिंग पर खुलकर जवाब दे रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़