BJP और Akali Dal में गठबंधन, UP में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर चर्चा

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने साथ मिलकर मैदान में उतरने की औपचारिक घोषणा की है। वहीं उत्तर प्रदेश चुनाव के सिलसिले में सपा और कांग्रेस के बीच 26 सीटों की पेशकश पर दूसरे दिन भी वार्ता जारी रही। इसके अलावा कन्नौज एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में चार स्कूली बच्चों की जान चली गई।

भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

प्रादे53 : भाजपा अकाली दल गठबंधन पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे भाजपा और अकाली दल नयी दिल्ली, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की और इसे एक ‘राष्ट्रीय और भावनात्मक’ समझौता बताया।

दि33 : कांग्रेस लीड सपा सपा ने कांग्रेस को की 26 सीटों की पेशकश, लगातार दूसरे दिन हुई बातचीत नयी दिल्ली, समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश किए जाने के बीच मंगलवार को दोनों दलों ने सीट बंटवारे पर लगातार दूसरे दिन बातचीत की।

दि18 : भाजपा राहुल देश के प्रति नफरत से भरे व्यक्ति को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी : भाजपा का राहुल गांधी पर हमला नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदेश यात्राओं के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था और चुनाव प्रणाली के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि वह विदेशी धरती से अपने राजनीतिक करियर को फिर से शुरू करने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन देश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।

प्रादे37 : तमिलनाडु मंदिर नागेंद्रन भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को नजरबंद किया गया तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को पुलिस ने मंगलवार को उस समय नजरबंद कर दिया, जब वह कार्तिगई दीपम उत्सव के लिए तिरुप्परनकुंद्रम जा रहे थे।

प्रादे45 : असम लचित मोदी हिमंत लचित बोड़फूकन की विरासत को सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मार्गदर्शन किया: हिमंत गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहोम सेनापति लचित बोड़फूकन की 400वीं जयंती के समारोहों में गहरी रुचि ली थी और उनकी विरासत को उचित सम्मान देने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया था।

प्रादे48 : मप्र मकान कांग्रेस इंदौर में 42 अवैध मकान ढहाए जाने पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को कहा कि इंदौर में प्रशासन द्वारा 42 मकान ढहाए जाने के खिलाफ प्रमुख विपक्षी दल लोगों की कानूनी लड़ाई लड़ेगा और 15,000 कार्यकर्ताओं को जुटाकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

प्रादे40 : उप्र वाराणसी देव दीपावली वाराणसी में आज 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे गंगा घाट, 2,100 ड्रोन से होगा शो वाराणसी : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गंगा के अर्धचंद्राकार घाट 11 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे।

प्रादे38 : उप्र स्कूल दूसरी लीड बस उप्र : एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत, 32 घायल कन्नौज (उप्र) : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चार बच्चों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। घायलों में 24 छात्र और स्कूल के आठ कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अर्थ7 : भारत कनाडा एफटीए भारत और कनाडा व्यापार समझौते की वार्ता पूरी करने के बेहद करीब: अधिकारी नयी दिल्ली : भारत और कनाडा के वार्ताकार प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हर दिन चर्चा कर रहे हैं और वे वार्ता को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खेल7 : खेल आईसीसी लार गिल की अपील के बावजूद आईसीसी का लार पर प्रतिबंध की समीक्षा करने की योजना नहीं नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भारतीय कप्तान शुभमन गिल की अपील के बावजूद स्वास्थ्य और क्रिकेट संबंधी कारणों से गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंध की समीक्षा करने की कोई योजना नहीं है।

वि8 : बांग्लादेश लीड हसीना बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना की 16 दिसंबर को निर्वासन से स्वदेश लौटने की योजना : प्रवक्ता ढाका : भारत में रह रहीं बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की योजना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़