West Bengal Election 2026 Final Phase | अंतिम चरण में मतदान की धमाकेदार शुरुआत, पहले 2 घंटों में 18.39% वोटिंग

Bengal Assembly
ANI
रेनू तिवारी । Apr 29 2026 10:41AM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटों (सुबह 9 बजे तक) में कुल 18.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटों (सुबह 9 बजे तक) में कुल 18.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 20.86 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद हुगली जिले में 20.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसे भी पढ़ें: West Bengal Assembly Elections 2026 | अंतिम चरण के रण में Mamata Banerjee का 'हुंकार', केंद्रीय बलों और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

 

उन्होंने बताया कि नदिया में 18.5 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद उत्तर 24 परगना (17.81 प्रतिशत), कोलकाता उत्तर (17.28 प्रतिशत), दक्षिण 24 परगना (17.25 प्रतिशत) और कोलकाता दक्षिण (16.81 प्रतिशत) में मतदान हुआ। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कुछ क्षेत्रों में मामूली घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। हमने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।’’ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 विधानसभा क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है।

इसे भी पढ़ें: Ganga Expressway Inauguration | यूपी की नई 'जीवन रेखा': पीएम मोदी आज करेंगे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जाने इसकी खासियत

मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया तथा कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्व बर्धमान जिलों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगी दिखीं। इस चरण के मतदान में कुल 3,21,73,837 मतदाता मतदान करने के पात्र हैं, जिनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान 41,001 केंद्रों पर हो रहा है, जिनका वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रसारण किया जा रहा है।

मतदाताओं का गणित

इस अंतिम चरण में कुल 142 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, जहाँ 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता 1,448 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।

कुल मतदाता: 3,21,73,837

पुरुष: 1,64,35,627

महिलाएं: 1,57,37,418

ट्रांसजेंडर: 792 

All the updates here:

अन्य न्यूज़