असम में तीन विदेशी नागरिकों की घुसपैठ नाकाम, सीएम हिमंत शर्मा ने दी जानकारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि सतर्क सुरक्षा बलों ने सीमा पर तीन विदेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश की कोशिश को नाकाम कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के जरिए सीमाओं को पूरी तरह अभेद्य बना रही है। राज्य के चार जिलों की 267.5 किलोमीटर लंबी सीमा बांग्लादेश से लगती है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि तीन विदेशी नागरिकों को गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसने से रोका गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था के जरिए सीमाओं को अभेद्य बना रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को गैर-कानूनी घुसपैठ को रोका गया, लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी।
शनिवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शर्मा ने कहा, ‘‘कल रात, हमारे सतर्क सुरक्षा बलों ने तीन लोगों की पहचान की और उन्हें भारत में घुसने से रोका। हम हमेशा ऐसी सभी कोशिशों को नाकाम करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भी प्रवासी की गैर-कानूनी घुसपैठ को रोकने के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था के ज़रिए अपनी सीमाओं को अभेद्य बना रहे हैं।’’ असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सालमारा-मानकाचर ज़िलों की सीमा बांग्लादेश से 267.5 किलोमीटर तक लगती है।
अन्य न्यूज़













