AAP में 'बगावत' पर Anna Hazare का तंज, 'पार्टी सही होती तो Raghav Chadha नहीं छोड़ते'

Anna Hazare
ANI
अंकित सिंह । Apr 25 2026 12:07PM

आम आदमी पार्टी में राघव चड्ढा की बगावत पर अन्ना हजारे ने इसे व्यक्तिगत स्वार्थ की राजनीति बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यदि पार्टी सही रास्ते पर होती तो यह नौबत नहीं आती। यह टिप्पणी आप के आंतरिक संकट और दल-बदल की राजनीति पर एक विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की आलोचना करते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए इस तरह की राजनीतिक दल-बदल करना गलत है और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करना चाहिए और व्यक्तिगत लाभ से प्रेरित निर्णयों से बचना चाहिए, साथ ही लोकतांत्रिक नैतिकता को बनाए रखने के महत्व पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के 'हनुमान' ने ही लंका जलाई, सिसोदिया-केजरीवाल की इमरजेंसी मीटिंग, क्या बिखर जाएगी 'झाड़ू'?

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एएनआई से बात करते हुए हजारे ने कहा कि एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होना सही नहीं है… अपने स्वार्थ के लिए राजनीतिक दल बदलना उचित नहीं है। हमारे संविधान में इसका कोई उल्लेख नहीं है। हमारा संविधान सर्वोपरि है। हमारा देश संविधान के आधार पर चलता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि अगर पार्टी सही रास्ते पर चल रही होती, तो राघव चड्ढा समेत अन्य राज्यसभा सदस्य उसे नहीं छोड़ते. 

हजारे ने 2011 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के माध्यम से आम आदमी पार्टी (AAP) के गठन में एक प्रमुख नेता और वैचारिक मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, हालांकि पार्टी के मुख्यधारा की राजनीति में आने के बाद उन्होंने अरविंद केजरीवाल से दूरी बना ली थी। उनकी यह टिप्पणी इस सप्ताह के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आई है, जब सांसदों राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार को AAP से अलग होने की घोषणा की और बाद में पार्टी प्रमुख नितिन नबीन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए, जिन्होंने इस निर्णय का स्वागत किया। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, चड्ढा ने घोषणा की कि उन्होंने और आम आदमी पार्टी के छह अन्य राज्यसभा सांसदों ने संसदीय नियमों के अनुसार सदन के अध्यक्ष को पार्टी छोड़ने की सूचना दे दी है। उन्होंने पुष्टि की कि आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य भाजपा में विलय करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee के लिए बंगाल में उतरे Tejashwi, किया बड़ा दावा- चौथी बार CM बनना तय

इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) ने जवाब में एक नई रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने गुजरात नगर निगम चुनाव प्रचार से लौटने के बाद देर रात AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने आधे घंटे से अधिक चली बैठक में विभाजन के संभावित प्रभाव और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

All the updates here:

अन्य न्यूज़