हार और जीत भाषणों से तय नहीं होती, अमित शाह के बयान पर अखिलेश का पलटवार, जीते हुए MLC के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानें क्या कहा?

Akhilesh
ANI
अभिनय आकाश । Oct 30 2026 3:22PM

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव परिणामों के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन नतीजों ने भाजपा के राजनीतिक समीकरण ध्वस्त कर दिए हैं और सपा अपने पीडीए गठबंधन का दायरा और बढ़ाएगी। इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर छह सीटों पर छल-कपट से जीत दर्ज करने का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। राजधानी लखनऊ में नवनिर्वाचित पार्टी प्रत्याशियों के साथ आयोजित एक संयुक्त प्रेसवार्ता में उन्होंने यह बात कही। इस दौरान सपा नेतृत्व ने एकजुटता का संदेश देते हुए चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को भी मंच पर स्थान दिया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि इन चुनाव नतीजों ने भाजपा के तमाम राजनीतिक समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन के दायरे और प्रभाव को अब और अधिक विस्तार देगी। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को जनसमर्थन से विजय मिली है, जबकि भाजपा ने छह सीटों पर छल-कपट के सहारे जीत दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें: विप चुनाव नतीजे 2027 की जीत की नींव: Akhilesh Yadav बोले, BJP का प्रदर्शन डबल हार

सपा प्रमुख ने विजयी उम्मीदवारों के साथ-साथ ज़मीनी स्तर पर डटे रहने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मतदान और मतगणना के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जिस साहस का परिचय दिया, वह महज़ एक शुरुआत है; आने वाले दिनों में यह संघर्ष और तेज़ होगा। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि इस चुनाव में पासी, कायस्थ और व्यापारी वर्ग सहित समाज के विभिन्न तबकों ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी पर अपना भरोसा जताया है। अमित शाह के बयान पर भी अखिलेश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हार और जीत भाषणों से तय नहीं होती, बल्कि जनता तय करती है। उन्होंने कहा कि आगे की लड़ाई सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए होगी।

इसे भी पढ़ें: UP में 30 साल तक नहीं बनेगी Samajwadi Party की सरकार: Amit Shah

सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि जब तक आप माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे तो आपकी समस्या का समाधान कैसे होगा। इस चुनाव की बहुमत के आधार पर 2/3 बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। वहीं आकाश अग्रवाल ने कहा कि ये जो चुनाव थे उसमें प्रशासन का दुरुपयोग किया गया, लोकतंत्र का काला अध्याय लिखा गया, ये न होता तो समाजवादी पार्टी कम से कम 8 सीटें जीतती। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि वाराणसी, लखनऊ और अब बदलाव चाहती है। गुरुवार को जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और नेतृत्व की
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार बनाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़