FBI के बाद Punjab-Haryana Police का एक्शन, Angola में दबोचे 2 Gangster

FBI
ANI
अभिनय आकाश । Jul 18 2026 1:34PM

बताया जा रहा है कि ये दोनों गैंगस्टर्स कुख्यात गोपी घनश्यामपुरिया और डोनी बाल गैंग के एक्टिव सदस्य हैं। पंजाब सरकार ने पहले वरिंदर उर्फ़ जोबन सैदोके की गिरफ़्तारी पर 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इन दोनों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पंजाब और हरियाणा पुलिस के एक बड़े इंटरनेशनल ऑपरेशन में, दो कुख्यात गैंगस्टर्स को अफ़्रीकी देश अंगोला में गिरफ़्तार किया गया। इनमें से एक गैंगस्टर - वरिंदर (उर्फ़ जोबन सैदोके) पंजाब में चार सनसनीखेज मर्डर केस में वॉन्टेड था, जबकि मनजोत हरियाणा में कई आपराधिक मामलों में वॉन्टेड था। बताया जा रहा है कि ये दोनों गैंगस्टर्स कुख्यात गोपी घनश्यामपुरिया और डोनी बाल गैंग के एक्टिव सदस्य हैं। पंजाब सरकार ने पहले वरिंदर उर्फ़ जोबन सैदोके की गिरफ़्तारी पर 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इन दोनों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

ऑपरेशन हार्ड बॉल क्या है?

एक अहम घटनाक्रम में, FBI ने शुक्रवार को गैंगस्टर नीतीश कौशल को गिरफ़्तार किया। उस पर अमेरिका में मर्डर, किडनैपिंग और ड्रग तस्करी में शामिल होने का आरोप है। उसे 'मोस्ट वॉन्टेड' अपराधियों की लिस्ट में शामिल किए जाने के कुछ ही दिनों बाद यह गिरफ़्तारी हुई। FBI ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा नीतीश कौशल को वरमोंट में गिरफ़्तार किया गया है। नीतीश कौशल गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का साथी है। उसे सिर्फ़ दो दिन पहले ही 'मोस्ट वॉन्टेड' लिस्ट में डाला गया था। 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत, एफबीआई भारतीय मूल के गैंगस्टर्स के सिंडिकेट के ख़िलाफ़ लगातार कार्रवाई कर रही है। FBI ने कहा कि भारतीय नागरिक कौशल ने कथित तौर पर भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप की ओर से हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें किडनैपिंग और मारपीट जैसी वारदातें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Political Confrontation ही था असली मकसद? AAP का दावा- अकाली दल के पास आंदोलन के लिए नहीं है कोई रोडमैप

ऑपरेशन हार्ड बॉल के बारे में सब कुछ जानें

यह गिरफ़्तारी "ऑपरेशन हार्ड बॉल" के तहत की गई, जो FBI की एक पहल है। इसका मकसद भारतीय मूल के गैंगस्टर्स से जुड़े संगठित आपराधिक नेटवर्क को निशाना बनाना है। एजेंसी इस अभियान के तहत ऐसे गिरोहों के ख़िलाफ़ लगातार ऑपरेशन चला रही है। FBI ने मंगलवार को कौशल को अपनी 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में शामिल किया था। FBI कौशल की तलाश कर रही थी क्योंकि उस पर एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन से जुड़े होने का आरोप था जो हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में शामिल था।

जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप पंजाब से शुरू हुआ: FBI

FBI ने कहा कि जग्गू भगवानपुरिया संगठित अपराध समूह भारत के पंजाब राज्य से शुरू हुआ और कैलिफ़ोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर काम करता था। लॉस एंजिल्स में कैलिफ़ोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी ज़िला अदालत ने 25 जून को कौशल के ख़िलाफ़ फ़ेडरल गिरफ़्तारी वारंट जारी किया। उस पर रैकेटियरिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े आपराधिक संगठन की साज़िश रचने का आरोप लगाया गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़