TMC MP Abhishek Banerjee को Kolkata Police ने भेजा नोटिस, होर्डिंग विवाद में पेशी का आदेश

Abhishek Banerjee
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

कोलकाता पुलिस ने कैमैक स्ट्रीट स्थित कार्यालय से अनधिकृत बिलबोर्ड हटाने के दौरान हुई झड़प के मामले में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को तलब किया है। इस मामले में दर्ज प्राथमिकियों में सांसद डेरेक ओ’ब्रायन समेत अन्य नेताओं को भी नामजद किया गया है और अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस जांच अधिकारी घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को एक नोटिस भेजा है। यह नोटिस इस हफ्ते की शुरुआत में पार्टी के चिह्न वाले एक होर्डिंग को हटाने को लेकर अधिकारियों और उनके कार्यालय के निजी सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई झड़प के मामले में भेजा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार देर शाम बनर्जी के आवास पर उन्हें नोटिस सौंपा गया।

उन्होंने कहा कि डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी को मामले के सिलसिले में मंगलवार दोपहर शेक्सपियर सरणी थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें से दो में बनर्जी को आरोपी बनाया गया है। पार्टी के नेताओं डेरेक ओ’ब्रायन और पूर्व विधायक हुमायूं कबीर के नाम भी प्राथमिकी में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: TMC में बागी नेताओं की वापसी नहीं होगी, Abhishek Banerjee ने रैली में किया साफ

अधिकारियों ने बताया कि ओ’ब्रायन को भी रविवार को नोटिस दिया गया। बृहस्पतिवार को अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के निजी सुरक्षाकर्मियों, उनके समर्थकों और पार्टी के कुछ नेताओं की पुलिस तथा कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारियों के साथ झड़प हुई। वे अधिकारियों को कैमैक स्ट्रीट स्थित इमारत में प्रवेश करने और वहां लगे ‘‘अनधिकृत’’ बिलबोर्ड को हटाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Abhishek Banerjee समेत कई TMC नेताओं पर Kolkata में FIR दर्ज, 13 गिरफ्तार

हालांकि, इस दौरान मौके पर मौजूद रहे तृणमूल के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन ने निजी सुरक्षाकर्मियों द्वारा पुलिस को रोकने की कोशिश की खबरों को ‘‘फर्जी खबर’’ बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी इमारत के प्रवेश द्वार पर ड्यूटी पर तैनात थे। तृणमूल कांग्रेस के चिह्न वाला यह होर्डिंग इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर सड़क की ओर लोहे के ढांचे पर लगाया गया था।

पुलिस द्वारा जबरन अंदर प्रवेश करने के बाद कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मचारियों ने इसे हटा दिया। ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि पुलिस एक “अवैध” नोटिस के साथ जबरन कार्यालय में घुस गई, वरिष्ठ नेताओं के साथ मारपीट की और पार्टी समर्थकों तथा कार्यालय के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जांच के सिलसिले में अभिषेक बनर्जी को नोटिस दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Abhishek Banerjee समेत 3 TMC नेताओं पर Kolkata में FIR दर्ज, 13 गिरफ्तार

उन्हें सोमवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। जांच जारी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।’’ घटना के सिलसिले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि जांच के तहत पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत भी खंगाल रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़