Raksha Bandhan 2026 पर भाई को न बांधें ये 4 तरह की Rakhi, जानें Shubh Muhurat और Vastu के जरूरी नियम

Raksha Bandhan 2026
AI Image

रक्षाबंधन 2026 के पावन पर्व पर राखी का चुनाव करते समय ज्योतिषीय और वास्तु नियमों का गहन विश्लेषण आवश्यक है। काले रंग, प्लास्टिक और भगवान की फोटो वाली राखियों से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। शुभ मुहूर्त में रेशम के धागों और मांगलिक रंगों वाली राखी बांधना भाई की समृद्धि और लंबी उम्र के लिए सर्वोत्तम माना गया है।

रक्षाबंधन त्योहार हिंदू धर्म में बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन पर्व को प्रेम और उत्साह के साथ मनाते हैं। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं। साथ ही भाई भी अपने बहन की रक्षा का वचन देते हैं। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है।

इस समय बाजार राखी से सजा हुआ है। जब राखी की खरीदें, कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाई की कलाई पर बांधी जाने वाली राख एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। 

इसलिए जब आप राखी खरीदने जाएं, तो वास्तु नियमों का ध्यान जरुर रखें। कुछ राखियों को बांधने से बचना बेहद जरुरी है।  आइए आपको बताते हैं किस तरह की राखियों को कभी नहीं बांधना चाहिए।

रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 

इस बार राखी का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक रहेगा। 

लाभ-उन्नति मुहूर्त- सुबह 7:33 बजे से सुबह 9:10 बजे तक

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- सुबह 9:10 बजे से सुबह 10:46 बजे तक

किन राखियों के खरीदने से बचना चाहिए

 

भगवान की तस्वीर वाली राखी 

 धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान की तस्वीर वाली राखी भाई को कभी नहीं बांधनी चाहिए। माना जाता है कि हाथ में इस तरह की राखी बांधना सही नहीं होता है।

एविल आई वाली राखी

रक्षाबंधन पर एविल आई यानी नजर से जुड़ी राखी को बांधने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तरह की राखी नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती है। रक्षाबंधन पर सकारात्मक प्रतीकों वाली राखी को खरीदने से बचना चाहिए।

काले रंग की राखी

कभी भी अपने भाई के कलाई पर काले रंग की राखी नहीं बांधनी चाहिए। क्योंकि शुभ अवसरों पर काले रंग को  उचित नहीं माना जाता है। जब आप राखी खरीदें तो लाल, पीले, केसरिया जैसे शुभ रंगों वाली राखी को खरीदें।

प्लास्टिक की राखी

ज्योतिषी के अनुसार, प्लास्टिक को राहु ग्रह से संबंधित माना जाता है। ऐसे में रक्षा बंधन जैसे शुभ दिन पर राखी खरीदने से बचना चाहिए। इसलिए रेशम के धागे से बनी पारंपरिक राखी का चयन कर सकते हैं। यह भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़