Palm Reading: क्या आपकी हथेली में हैं ये खास निशान? बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें सबकुछ

हस्तरेखा विज्ञान में गुरु पर्वत पर बने चिह्नों का विशेष महत्व है। इस पर्वत पर क्रॉस, त्रिभुज या नक्षत्र का निशान होना वैवाहिक सुख, राजनीतिक सफलता और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का संकेत देता है, जबकि आपस में कटती रेखाएं जीवन में बाधाओं को दर्शाती हैं।
हस्तरेखा विज्ञान हमारी हथेली पर मौजूद रेखाओं व निशानों से भविष्य संबंधित संकेत बताती है। आपको अपनी हाथों की हथेली पर स्थित रेखाओं और निशानों पर भी जरुर ध्यान देना चाहिए। खासकर ये चिन्ह हमें हमारे जीवन से जुड़ी कई खास बातें को बताती है। आमतौर पर पर्वत पर त्रिभुज, क्रॉस सहित कई निशानों को बहुत खास माना जाता है। आज हम आपको इस लेख में गुरु पर्वत के निशानों को बारें बताएंगे कि इस पर्वत पर कौन-सा निशान होने से क्या फल प्राप्त होता है।
हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, गुरु पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह होना काफी शुभ माना जाता है, तो चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। जानिए गुरु पर्वत के निशानों से जुड़ी दिलचस्प बातें।
गुरु पर्वत पर एक से अधिक रेखाएं होना
गुरु ग्रह हथेली में तर्जनी उंगली के ठीके नीचे और जीवन रेखा के ठीक ऊपर उभरा हुआ स्थान होता है। माना जाता है कि गुरु पर्वत के ऊपर से एक से अधिक रेखाएं होने पर, भाग्योदय का संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को नए कार्यों में अधिक दिलचस्पी होती है और यह नवीन कार्यों में रुचि भी अधिक लेते हैं।
गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान
हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, अगर गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान बन रहा हो, तो इसको एक उत्तम संकेत माना जाता है।
अगर आप राजनीतिक कार्यों से जुड़े हैं, तो एक दिन आपको सफलता जरुर मिलेगी। क्योंकि इस तरह के निशान धार्मिक व राजनीतिक कार्यों में सफलता का संकेत माना जाता है।
गुरु पर्वत पर एक रेखा का निशान
जिस व्यक्ति की हथेली में गुरु पर्वत पर एक रेखा का निशान होता है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। हस्तरेखा के अनुसार, यह कार्यों में सफलता प्राप्त होने की ओर इशारा करता है।
गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान बनना
जिन लोगों का गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान बनता है, तो यह काफी अच्छा माना जाता है। यह चिन्ह वैवाहित जीवन से जुड़े संकेत देता है। मान्यता के अनुसार, क्रॉस का निशान दांपत्य जीवन में पूर्णता और घर में मांगलिक कार्यों का संकेत होता है। ऐसे में लोगों का वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहता है।
गुरु पर्वत पर आपस में कटती हुई रेखाएं
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु पर्वत पर आपस में कटती हुई रेखाएं हो, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। हस्तरेखा के मुताबिक, ऐसी स्थिति में जीवन में परेशानियां आने के आशंका रहती है। इसके साथ ही कार्यों में बाधाएं या देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
गुरु पर्वत पर नक्षत्र का निशान
अगर आपकी हथेली में गुरु पर्वत पर नक्षत्र या स्टार का निशान बना होता है, तो इसको बेहद शुभ संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह निशान जीवन में महत्वाकांक्षाओं के पूरा होने का संकेत देता है। इसके साथ ही ऐसे जातक ऊंचे सपने देखता है और उनको अपनी मेहनत से पूरा करने का साहस दिखाता है।
अन्य न्यूज़















