9/11 हमले की 20वीं बरसी पर तालिबान की योजना, नई सरकार के गठन का हो सकता है ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान पिछले हफ्ते नई सरकार के गठन का ऐलान करने वाला था लेकिन कुछ कारणों से ऐसा हो नहीं पाया और अब कहा जा रहा है कि 9/11 की 20वीं बरसी पर तालिबान ऐसा कर सकता है।
काबुल। अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्जे का दावा करने वाला तालिबान 9/11 हमले की 20वीं बरसी पर नई सरकार के गठन का ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि तालिबान इसके माध्यम से अमेरिका को संदेश देना चाहता है कि वह किसी से डरते नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें: मुल्ला बरादर नहीं होगा तालिबानी सरकार का प्रमुख, इस शख्स को मिल सकता है पद
फिर खड़ा हुआ तालिबान
इसे भी पढ़ें: पंजशीर में चल रहा खूनी संग्राम, तालिबान के ठिकानों पर अज्ञात विमानों ने किया हमला
हाल ही में तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा था कि अफगानिस्तान में 20 सालों तक युद्ध चला है और इस युद्ध के बाद भी ऐसे कोई भी सबूत नहीं मिले हैं, जिससे साबित होता हो कि अमेरिका में हुए हमले के लिए ओसामा बिन लादेन जिम्मेदार था।
अन्य न्यूज़














