ब्राजील में हार के बाद Flavio Bolsonaro परिवार समेत Miami पहुंचे

ब्राजील में हार के बाद Flavio Bolsonaro परिवार समेत Miami पहुंचे
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पराजित उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो चुनाव परिणाम स्वीकार करने से इनकार करने के बाद सपरिवार मियामी पहुंच गए हैं। अर्जेंटीना और इक्वाडोर के रास्ते अमेरिका पहुंचे बोल्सोनारो पर ब्राजील के उच्चतम न्यायालय में भ्रष्टाचार और धनशोधन के आरोप हैं। अदालत ने उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराने का निर्देश दिया था।

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पराजित उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो अपनी पत्नी और बेटियों के साथ देश छोड़ने के बाद बुधवार को मियामी पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के हाथों चुनाव में हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। अर्जेंटीना के अधिकारियों और उड़ान संबंधी आंकड़ों के अनुसार, 45 वर्षीय सीनेटर मंगलवार को अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ पहले अर्जेंटीना गए और फिर इक्वाडोर पहुंचे।

इसके बाद वह मियामी पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी फ्लावियो बोल्सोनारो ने मई में व्हाइट हाउस का दौरा किया था। ट्रंप प्रशासन ने इस सप्ताह उन्हें और उनके परिवार को अमेरिकी वीजा देने की मंजूरी दी थी।

फ्लावियो के पिता जायर बोल्सोनारो भी 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में लूला से हारने के बाद फ्लोरिडा चले गए थे। हालांकि, वह तीन महीने बाद ब्राजील लौट आए थे। फ्लावियो बोल्सोनारो ब्राजील के उच्चतम न्यायालय की जांच के दायरे में हैं।

उन पर भ्रष्टाचार, धनशोधन और कर चोरी के आरोप हैं। अदालत ने उन्हें मंगलवार दोपहर तक अपना सामान्य और राजनयिक पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उन्होंने आदेश का पालन किया या नहीं।

उनके सहयोगियों ने मंगलवार देर रात कहा कि उनके पास इटली का पासपोर्ट भी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़