Middle East में Donald Trump का बड़ा प्लान, Iran के बाद अब Saudi-Israel दोस्ती पर नज़र

Donald Trump
AI Generated

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के कमजोर होने का हवाला देते हुए सऊदी अरब और इजराइल के बीच संबंध सामान्य करने पर जोर दिया है, हालांकि सऊदी अरब की स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की शर्त इस 'अब्राहम समझौते' की राह में एक बड़ी बाधा बनी हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान युद्ध समाप्त होने के बाद सऊदी अरब-इजराइल के लिए अपने संबंधों को सामान्य करने का समय होगा। मियामी में सऊदी अरब के एक संप्रभु धन कोष द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, “अब समय आ गया है। हमने उन्हें (ईरान) पूरी तरह कमजोर कर दिया है और उनकी ताकत काफी हद तक खत्म हो चुकी है। अब हमें ‘अब्राहम समझौते’ को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।”

पश्चिम एशिया की दो प्रमुख ताकतों इजराइल और सऊदी अरब के बीच संबंध सामान्य कराने के लिए ट्रंप लंबे समय से अपने ‘अब्राहम समझौते’ प्रयासों के तहत दबाव बनाते रहे हैं। हालांकि, इस दिशा में अब भी कई बड़ी बाधाएं हैं। इनमें प्रमुख रूप से सऊदी अरब की यह शर्त शामिल है कि इजराइल के साथ व्यापारिक और कूटनीतिक संबंध सामान्य करने से पहले एक स्वतंत्र फलस्तीन देश की दिशा में ठोस और विश्वसनीय प्रगति दिखाई देनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़