Middle East में महायुद्ध का खतरा? Iran की सीधी धमकी- अब US-Israel के अधिकारियों पर होगा अटैक

Middle East Crisis
AI Generated

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सैन्य कमान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों के निजी आवासों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है, जिससे संघर्ष के और गंभीर होने की आशंका बढ़ गई है।

ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता ने रविवार को चेतावनी दी कि अब अमेरिका और इजराइल के अधिकारियों के निजी आवास को निशाना बनाया जाएगा। पश्चिम एशिया में एक माह से अधिक समय से जारी युद्ध भयावह होता जा रहा है। यह धमकी इजराइल तथा पश्चिम एशिया में रहने वाले अमेरिका और इजराइल के सैन्य तथा राजनीतिक अधिकारियों को लक्षित है।

ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी ने कहा कि अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के विभिन्न शहरों में नागरिकों के घरों को निशाना बनाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़