अमेरिका में थम नहीं रहे कोरोना के मामले, दक्षिणी राज्यों की स्थिति खराब, ऑक्सीजन की भी भारी किल्लत

अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही ऑक्सीजन और बेड की भारी कमी हो गई है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और ऑक्सीजन की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। दक्षिणी राज्यों के अस्पतालों की हालत बेहद खराब है।
वॉशिगंटन। चीन के वुहान शहर से फैले वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका के हालात की काफी बदतर है। यहां पर 31 अगस्त को 1 लाख 57 हजार 859, 30 अगस्त को 2 लाख 80 हजार 403, 29 अगस्त को 42 हजार 158, 28 अगस्त को 88 हजार 450 नए मामले सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी, खाली बेड भी नहीं मिल रहे
अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही ऑक्सीजन और बेड की भारी कमी हो गई है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और ऑक्सीजन की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। दक्षिणी राज्यों के अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां पर वो लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं, जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है।
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में फर्जी वैक्सीनेशन को लेकर ED ने 10 स्थानों पर की छापेमारी, IAS अधिकारी भी हुआ गिरफ्तार
यूरोपीय परिषद का यह फैसला गैर बाध्यकारी होगा। यूरोपीय संघ के देशों में कोविड-19 के मद्देनजर यात्रा को लेकर कोई एकीकृत नीति नहीं है और संबंधित देश की सरकार को यह फैसला लेना होता है कि अमेरिकी यात्रियों के लिए सीमा खोली जाए या नहीं।
अमेरिका ने भी यूरोपीय संघ के यात्रियों के लिए अब तक अपनी सीमाएं नहीं खोली है। ईयू के नेता अमेरिका से कई बार सीमाएं खोलने का अनुरोध कर चुके हैं।अन्य न्यूज़














