अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकिन करेंगे भारत का दौरा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री के तौर पर एंटनी ब्लिंकिन की भारत में पहली यात्रा होगी , इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस.जयशंकर से मुलाक़ात करेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय यात्रा पर भारत की राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। विदेश मंत्री एस.जयशंकर के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा दोनों देशो के बीच उच्च स्तरीय बातचीत की एक कड़ी है तथा इससे दोनों देशो की वैश्विक व रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूती मिलेगी। इस मुलाकात के दौरान कोविड-19 से निपटने के प्रयासों सहयोग, समेत हिंद-प्रशांत क्षेत्र, साझा क्षेत्रीय सुरक्षा हितों, साझा लोकतांत्रिक मूल्य और जलवायु संकट सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
इसे भी पढ़ें: तनावपूर्ण संबंधों पर चर्चा के लिए चीन पहुंचीं अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन
क्या है यात्रा का मुख्य उद्देश्य ?
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य इस साल के अंत में वाशिंगटन में क्वाड समूह के नेताओं की मौजूदगी में एक शिखर सम्मेलन के लिए आधार तैयार करना होगा। अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ समूह के प्रति वाशिंगटन की प्रतिबद्धता को लेकर क्वाड के नेताओं की मौजूदगी में एक शिखर सम्मेलन को आयोजित करने पर विचार कर रहा है। क्वाड में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका शामिल हैं।इसे भी पढ़ें: ड्रैगन का अमेरिका पर गंभीर आरोप, दोनों देशो के बीच हो रही है उच्च स्तरीय वार्ता
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस के द्वारा यह कहा गया कि नई दिल्ली की अपनी यात्रा के अलावा, ब्लिंकिंग 26 से 29 जुलाई तक के दौरान कुवैत शहर की भी यात्रा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटी ब्लिंकिंग केअलावा अफगानिस्तान के सेना प्रमुख जनरल वली भी दो दिवसीय यात्रा पर आने जा रहे है इस दौरान वह भारत के सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवडे और राष्ट्रीय सेना सलाहकार अजित डोभाल से मिलेंगे।
अन्य न्यूज़














