मरून-गोल्डन लुक, देसी खाना और... Priyanka Chopra की सात समंदर पार वाली दिवाली में क्या था खास?

Priyanka Chopra Diwali celebration
INSTAGRAM
एकता । Nov 8 2026 1:46PM

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सोशल मीडिया पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। पारंपरिक परिधान में सजी प्रियंका इन तस्वीरों में देसी खाने का लुत्फ उठाती दिखीं। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तहत बनने वाली मराठी फिल्म वेंटिलेटर 2 की घोषणा की है, जो 2027 में रिलीज होगी।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने फैंस को इस बार की दिवाली सेलिब्रेशन की एक खास झलक दिखाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने पति निक जोनस और प्यारी बेटी मालती मैरी के साथ त्योहार के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में प्रियंका मरून और गोल्डन रंग के हैवी ट्रेडिशनल एथनिक ऑउटफिट में काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। वहीं, निक जोनस ने उनके लुक को मैच करते हुए कुर्ता और कढ़ाई वाली जैकेट पहनी है, जिसमें वे काफी जच रहे हैं। दीयों, मोमबत्तियों और ताजे फूलों से सजा पूरा वेन्यू इस कपल के दिवाली पलों को और भी खास बना रहा है।

देसी खाने का स्वाद और मालती मैरी के साथ क्यूट पल

शेयर की गई तस्वीरों में एक बेहद प्यारा मोमेंट प्रियंका और निक का उनकी बेटी मालती के साथ है। वहीं एक कैंडिड फोटो में प्रियंका मजे से देसी इंडियन फूड का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका ने टर्न होकर अपने आउटफिट की बारीक कढ़ाई और डिटेलिंग फैंस को दिखाई।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने फैंस को बधाई दी और लिखा, "इस दिवाली के मेरे कैमरा रोल से कुछ पसंदीदा पल। आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

इसे भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड Ricky Alvarez संग कोजी हुईं Ariana Grande, तस्वीरें हुईं वायरल

2027 में लेकर आ रही हैं 'वेंटिलेटर 2'

विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका अक्सर अपनी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से जुड़ी रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत 'वेंटिलेटर 2' का ऐलान किया है।

इसके लिए वह एक बार फिर फिल्ममेकर राजेश मापुस्कर के साथ काम कर रही हैं, जो इसके राइटर और डायरेक्टर दोनों हैं। साल 2016 में नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी इस सुपरहिट मराठी फिल्म का सीक्वल 2027 में रिलीज होने वाला है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़