Harry Styles-Zoë Kravitz ने की Engagement, World Tour पर साथ दिखेगा Hollywood का ये Power Couple

हॉलीवुड सिंगर हैरी स्टाइल्स और एक्ट्रेस जोई क्राविट्ज की सगाई की खबरों ने हलचल मचा दी है, जिसकी पुष्टि लंदन में जोई की बड़ी सगाई की अंगूठी से हुई। इस रिश्ते को जोई के पिता लेनी क्राविट्ज का भी पूरा आशीर्वाद मिल चुका है, जो हैरी के स्वभाव से काफी प्रभावित हैं।
हॉलीवुड सिंगर हैरी स्टाइल्स और एक्ट्रेस जोई क्राविट्ज ने सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कपल इस खबर को लेकर अभी काफी निजी है और केवल अपने बेहद करीबी लोगों को ही इसकी जानकारी दी है। चर्चाओं को तब पुख्ता आधार मिला जब हाल ही में लंदन में जोई को एक बड़ी और चमकदार अंगूठी पहने हुए देखा गया, जिसे वह अपने दोस्तों को भी दिखाती नजर आईं।
अगस्त 2025 से शुरू हुई थी लव स्टोरी
हैरी और जोई के रिश्ते की अफवाहें सबसे पहले अगस्त 2025 में उड़ी थीं, जब दोनों को रोम की सड़कों पर हाथ थामे घूमते देखा गया था। तब से यह जोड़ी लगातार सुर्खियों में है। कभी लंदन के कैफे में किस करते हुए, तो कभी न्यूयॉर्क की सड़कों पर साथ घूमते हुए, इस कपल की केमिस्ट्री हर जगह चर्चा का विषय बनी रही। एक सूत्र के अनुसार, रोम में वे अपनी सादगी भरी जिंदगी जीते हैं, जहां वे बिना किसी लाइमलाइट के सुकून के पल बिताते हैं।
इसे भी पढ़ें: Citadel 2 का धमाकेदार ट्रेलर आउट! Priyanka Chopra और Richard Madden की वापसी, जानें कब और कहाँ होगी रिलीज़
वर्ल्ड टूर और साथ निभाने का वादा
प्यार की गाड़ी अब आगे बढ़ रही है। खबर है कि जोई अपने मंगेतर हैरी के आने वाले ग्लोबल टूर Together, Together में भी उनका साथ देंगी। हालांकि, दोनों का करियर काफी व्यस्त रहता है, लेकिन उन्होंने एक-दूसरे को समय देने का पक्का वादा किया है। वे दोनों साथ में एक ऐसी दुनिया बना रहे हैं, जिसे वे पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Euphoria 3 में Sydney Sweeney की धांसू Acting, जो करते थे नफरत वो भी बन गए Fan
ससुर जी का मिला आशीर्वाद
इस रिश्ते को परिवार की रजामंदी भी मिल गई है। जोई के पिता और मशहूर सिंगर लेनी क्राविट्ज ने हैरी से मुलाकात के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। लेनी, जो अपनी बेटी को लेकर काफी सुरक्षात्मक रहते हैं, हैरी के सेंस ऑफ ह्यूमर से बेहद प्रभावित हुए। उन्हें खुशी है कि जोई को एक ऐसा इंसान मिला है जो न केवल उनकी इज्जत करता है, बल्कि परिवार के साथ घुलने-मिलने में भी रुचि रखता है।
अन्य न्यूज़















