Daily Use के लिए Best Salt कौन सा है, जानिए सादा, सेंधा और काला नमक किसका करें सेवन?

सफेद नमक के अत्यधिक सेवन से हाई बीपी जैसी परेशानियां हो सकती हैं, जबकि काला नमक कभी-कभार स्वाद और पाचन के लिए ठीक है। वहीं, रोजाना के लिए सेंधा नमक सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें कम सोडियम और प्राकृतिक मिनरल्स होते हैं, जो बीपी नियंत्रित रखने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं।
हर भारतीय किचन में नमक के बिना खाने का स्वाद एकदम फीका लगता है। सलाद से लेकर रायते तक काला नमक डालना पसंद करता है, तो कोई व्रत के दौरान सेंधा नमक इस्तेमाल करता है।
कुछ लोग सादे सफेद नमक को छोड़कर इन दोनों को अधिक हेल्दी मानते हैं। अब सवाल मन में उठता है कि क्या काला नमक और सेंधा नमक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर को कोई खास फायदा पहुंचाते हैं? असल में नमक को चूज करते समय केवल उसके रंग या प्राकृतिक होने पर ध्यान देना ठीक नहीं है। आइए आपको बताते हैं कौन-सा नमक शरीर के लिए सबसे बेस्ट है।
सफेद नमक
ज्यादातर घरों में सफेद नमक का सेवन किया जाता है। इसको समंदर के पानी से बनाकर बुरी तरह से रिफाइंड किया जाता है, जिससे इसके सारे नेचुरल मिनरल्स खत्म हो जाते हैं। वैसे इसमें सोडियम क्लोराइड बचता है और साथ ही एंटी-केकिंग एजेंट मिलाया जाता है, जिससे ये चिपके नहीं। वैसे इसके अधिक इस्तेमाल करने से हाई BP, पानी की जमाव और किडनी पर लोड पड़ता है। वैसे WHO के मुताबिक, ये नमक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
काला नमक
काला नमक अपने स्वाद के लिए जाना जाता है। इसमें पाए जाने वाले सल्फर की इसकी अलग ही पहचान होती है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल, चाट, सलाद, रायता, नींबू पानी और कई तरह के चटपटे खाने में किया जाता है। काला नमक खाने के स्वाद को बेहतरीन करता है। ऐसे में कई लोग गैस और पेट फूलने जैसी परेशनियों में भी इस्तेमाल करते हैं। वहीं, पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने में इसके असर को लेकर मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसलिए इसको किसी बीमारी का इलाज नहीं मानना चाहिए।
सेंधा नमक
असल में सेंधा नामक को जमीन के अंदर मौजूद नमक के भंडारों से निकाला जाता है। वैसे यह सफेद, हल्का गुलाबी या दूसरे हल्के रंगों में मिल सकता है। भारत में इसका इस्तेमाल व्रत के खाने में किया जाता है। इसमें मुख्य रुप से सोडियम क्लोराइड पाया जाता है। वहीं, इसमें पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स कम मात्रा में पाए जाते हैं। वैसे यह शरीर में पानी को बैलेंस करता है, मसल्स क्रैंप रोकता है और BP को कंट्रोल रखने में मदद करता है। वहीं, व्रत में सेंधा नमक खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ये हल्का होता है।
रोजाना खाने के लिए कौन सा नमक बेस्ट है?
इन तीनों नमक में सबसे बढ़िया सेंधा नमक अच्छा है। असल में सेंधा नमक में सोडियम सबसे कम पाया जाता है। इसमें 80+ प्राकृतिक मिनरल्स हैं, जो सफेद नमक नहीं होते हैं। वैसे यह पचने में भी काफी हल्का होता है। BP को भी नहीं बढ़ाता है।
असल में काला नमक का इस्तेमाल रोज नहीं किया जा सकता है, यह एकदम पाचन की दवा जैसा है। इसको आप चाट, रायता, छाछ में कभी-कभी ले सकते हैं। सफेद नमक सिर्फ स्वाद के लिए है। जो कि सेहत खराब कर सकता है। अब आप सफेद नमक का सेवन कम कर दें।
अन्य न्यूज़













