क्या आपको भी है Fever और Cough? दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें बचाव के Effective Measures

दिल्ली-एनसीआर में H1N1 वायरस का बढ़ता संक्रमण सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती पेश कर रहा है। इन्फ्लूएंजा ए के इस सबटाइप के लक्षणों का सूक्ष्म विश्लेषण और समय पर टीकाकरण इसके प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अनिवार्य है। स्वाइन फ्लू, श्वसन तंत्र, स्वास्थ्य सावधानी, इन्फ्लूएंजा टीकाकरण।
दिल्ली-एनसीआर में सहित पूरे देशभर में तेजी से स्वाइन फ्लू वायरस फैल रहा है। दरअसल, इसके कंफर्म्ड केसेज में लगातार इजाफा देखने को मिलता है। बरसात और उमस के दौरान सर्दी-जुकाम और खांसी कई लोगों को परेशान कर रही है और अक्सर इसे हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर इसके लिए घरेलू नुस्खे ट्राई करते हैं।
इस वायरस के चपटे में आने पर फिर भी कुछ मुख्य लक्षण नजर आते हैं, जिन पर हम सभी ध्यान नहीं देते हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं H1N1 वायरस कैसे फैलता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं। इससे बचने के लिए क्या सावधानी बरतने की जरुरत है।
स्वाइन फ्लू के बारे में डॉक्टर की सलाह
स्वाइन फ्लू, इन्फ्लूएंजा A (H1N1) वायरस से होने वाला एक संक्रमण है। इन्फ्लूएंजा ए वायरस सबटाइप HIN1 (A/H1N1) इन्फ्लूएंजा ए वायरस (IAV) का एक सबटाइप है। यह वायरस सीधे आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम को अपनी चपेट में लेकर आता है और सांस से संबंधित बीमारी का कारण बनता है। दरअसल, इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचनना काफी मुश्किल होता है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
इन लक्षणों के जरा भी इग्नोर न करें। यदि आपको इनमें से कोई 2-3 लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत को डॉक्टर को दिखाएं।
-बुखार
-खांसी
-गले में खराश
-नाक बंद होना
-सिरदर्द
-मांसपेशियों में दर्द
-कंपकंपी
-थकान
- कुछ लोगों को उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। इन्फ्लूएंजा के गंभीर मामलों में निमोनिया, सांस लेने में दिक्कत हो सकती हैं।
स्वाइन फ्लू से बचने के लिए क्या करें?
- साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं।
- अब आप अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें।
- अपने आस-पास हवा के अच्छे आवागमन (वेंटिलेशन) का जरुर ध्यान दें।
- यदि आपको फ्लू जैसे लक्षण दिखें, तो घर पर ही रहें और दूसरों के संपर्क में आने से बचें।
- जब आप खांसे या छींके तो टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें और बाहर जब जाएं फेस मास्क जरुर पहनें।
- इसके अतिरिक्त, हर साल इन्फ्लूएंजा का टीका लगवाएं जिससे फ्लू और गंभीर जटिलताओं से बचाव में मदद मिलेगी।
स्वाइन फ्लू का किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है?
स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों, बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका ज्यादा खतरा रहता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है या आपको पहले से कोई बीमारी है, तो अपना खास ध्यान रखें।
अन्य न्यूज़













