Health Tips: Blood Sugar कंट्रोल करने और Body Detox के लिए रोज सुबह लें उबली Tulsi की पत्तियां

Tulsi Leaves
AI Image

रोजाना सुबह खाली पेट 7 तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, पाचन सुधरता है और तनाव के साथ ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। साथ ही यह शरीर को डिटॉक्स कर त्वचा में निखार लाता है।

तुलसी का पौधा आपको करीब हर भारतीय घर में मिल जाएगा। इसको एक पवित्र पौधे के रूप में पूजा जाता है। हालांकि अगर आपको लगता है कि इसका सिर्फ धार्मिक महत्व है। तो आप गलत हैं। इसका इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खों में भी किया जाता है। सर्दी-जुकाम से लेकर गले की खराश तक कई छोटी-मोटी परेशानियों में तुलसी का इस्तेमाल किया जा सकता है। तुलसी के पत्ते इम्यूनिटी को मजबूत करके आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

वहीं अगर आप रोजाना एक महीने तक तुलसी की 7 पत्तियों को पानी में उबालकर पीती हैं, तो इससे आप शरीर में कई बदलाव महसूस कर पाएंगे। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना खाली पेट तुलसी के 7 पत्ते पानी में उबालकर पीने से क्या होता है।

इसे भी पढ़ें: High Uric Acid कंट्रोल करने के लिए दाल न छोड़ें, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी के 7 पत्ते उबालकर पिएं

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो अगर आप रोजाना खाली पेट तुलसी के 7 पत्ते को पानी में उबालकर पिएंगी, तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। इससे पाचन बेहतर होगा और सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

मजबूत होती है इम्यूनिटी

रोजाना अगर आप 1 महीने तक सुबह खाली पेट तुलसी के 7 पत्तों का पानी में उबालकर पिएंगी। तो बीमारियों आपसे दूर रहेंगी। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जोकि मौसमी इंफेक्शंस से बचाव करता है।

सर्दी-जुकाम और गले की परेशानी से राहत

तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से गले की खराश, खांसी और जुकाम की समस्या कम हो सकती है। वहीं बदलते मौसम में यह काफी फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और ठंड की शुरूआत हो रही है। ऐसे में आप इसको डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

बेहतर होता है पाचन

तुलसी के पत्तों का पानी पाचन को दुरुस्त करने में सहायता करता है। यह आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है, साथ ही इससे अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या भी कम होती है।

कम होता है स्ट्रेस

तुलसी एडाप्टोजेन की तरह काम करती है। इससे मानसिक थकान और कोर्टिसोल का लेवल कंट्रोल होता है। इसका पानी पीने से तनाव कम होता है और अच्छी नींद भी आती है।

ब्लड शुगर हो सकता है कंट्रोल

तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर रोजाना पीने से एक महीने में ब्लड शुगर लेवल में कुछ फर्क दिख सकता है। हालांकि इसके नियमित सेवन से शरीर में इंसुलिन का लेवल संतुलित रहता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आप डायबिटीज की दवा की जगह पर इसका सेवन करें।

शरीर को करता है डिटॉक्स

तुलसी के पत्तों का पानी शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता करता है। इससे एजिंग का साइन्स कम होते हैं। शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे त्वचा में निखार आता है

इन बातों का रखें ध्यान

ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको सिर्फ 7 ही तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करना है, आप इसको कम भी कर सकती हैं।

अगर आप भी कोई दवा ले रही हैं, तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

भले ही तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, लेकिन प्रेग्नेंसी में इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़