Ayurveda का खजाना: ये 10 जड़ी-बूटियां बनेंगी आपकी Daily Health पार्टनर, बीमारियां रहेंगी दूर

 10 Herbs
AI Image

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां कब्ज, तनाव और कमजोर इम्यूनिटी जैसी कई आम स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फर्स्ट एड का काम करती हैं। इस लेख में त्रिफला, अश्वगंधा और गिलोय समेत 10 शक्तिशाली हर्ब्स के फायदे बताए गए हैं, जो प्राकृतिक रूप से बीमारियों का इलाज करते हैं।

वैसे आयुर्वेदिक हर्ब्स यानी जड़ी-बूटियां सेहतमंद रहने और शरीर को शक्तिशाली बनाने के लिए काफी मददगार रहती हैं। अगर आप गैस, बदहजमी, कब्ज, कमजोरी महसूस होना या कफ-कोल्ड, ये कुछ ऐसी दिक्कतें हैं, जो रोजाना की जिंदगी में हमे बार-बार परेशान करती हैं। कई बार दर्द से बचने के लिए हम सभी पेनकिलर ले लेते हैं, अक्सर लोग एसिडिटी होने पर तुरंत एंटासिड खा लेते हैं, खांसी आने पर कफ सिरप पी लेते हैं और छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज बिना डॉक्टर की सलाह के खुद ही करने लगते हैं। हालांकि, लंबे समय तक या बार-बार इस तरह दवाइयों का इस्तेमाल करना शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है और सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इसलिए आयुर्वेदिक हर्ब्स हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। ये हर्ब्स गुणों की खान होते हैं और इनका सही तरह से सेवन करने से बीमारियां दूर रहती हैं और सेहत दुरुस्त रहती हैं। आइए आपको 10 हर्ब्स के बारे में बताते हैं, जो कि हेल्थ के लिए काफी सहायक है।

इन आयुर्वेदिक हर्ब्स में छुपा है कई बीमारियों का इलाज

 - अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो त्रिफला का सेवन करना चाहिए। वैसे यह बाउल मूवमेंट को रेगुलेट करता है और पाचन को सुधारता है। बता दें कि, यह हार्श लैक्सेटिव की तरह काम करने के बजाय वात और अग्नि को बैलेंस करता है और बाउल मूवमेंट को नॉर्मल करता है, जिससे रोजाना पेट साफ रहे।

 - यदि आपको पीरियड के दौरान काफी पेट में दर्द रहता है, तो आप सौंफ का सेवन कर सकती हैं। सौंफ में एंटी-स्पासमोडिक प्रॉपर्टीज होती हैं। यह चाय वात को बैलेंस करती है और पाचन को भी सुधारती है और यूट्रस की मांसपेशियों को आराम देती है।

 - अगर आप तनाव की समस्या से परेशान हैं, तो आप डाइट में अश्वगंधा जरुर ले सकते हैं। यह तनाव और थकान को कम करता है और नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाता है। लेकिन, इसका सीमित मात्रा में सेवन करें।

- यदि आप बाल झड़ने की समस्या परेशान हैं, तो आप भृंगराज का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी समस्याओं को हेयर ग्रोथ में सुधार करता है और बालों का झड़ना कम करता है।

- अगर आप फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं, तो भूई आंवला या भुम्यमालकी फायदेमंद होता है। इससे लिवर हेल्थ में काफी सुधार आता है और मेटाबॉलिज्म भी पहले से बेहतर होता है। यह हेल्दी बाइल फ्लो को बढ़ाता है।

 - शरीर में होने वाले वॉटर रिटेंशन को कम करना चाहते हैं, तो पुनर्नवा हर्ब आपकी काफी मदद करेगी। यह बॉडी में फ्ल्यूड बैलेंस रहता है और यूरिनरी हेल्थ भी बेहतर रहता है।

 - दिल को स्वस्थ रखने के लिए अर्जुन की छाल काफी मदद करेगी। यह हाई बीपी को रेगुलेट करता है और इससे हार्ट हेल्थ दुरुस्त होती है। यह हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी बढ़िया है।

 - यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है और बीमारियां आपको जल्दी घेर लेती हैं, तो आपको गिलोय का सेवन कर सकते हैं। इससे इम्यूनिटी बेहतर होती है और इंफ्लेमेशन को कम करता है। 

 - अगर आप कुछ चीजें भूल जाते हैं या फिर याद करने में मुश्किल होता है, तो ब्राह्मी का सेवन कर सकते हैं। यह मेमोरी को बेहतर करता है और दिमाग को शांत करता है। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़