Virat Kohli ने बनवाया फुल स्लीव टैटू, झलकता है स्टार क्रिकेटर की जिंदगी का सफर

Virat kohli
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 27 2026 4:33PM

एलियंस टैटू इंडिया के द्वारा बनाया गया ये टैटू एक बड़े टैटू का हिस्सा है। ये कोहली केसालों के सफर को दर्शाता है। स्टूडियो ने बताया कि काम अभी जारी है और कोहली क्रिकेट कमिटमेंट के बीच समय निकालकर धीरे-धीरे इसे पूरा कर रहे हैं।

आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह अपनी बल्लेबाजी के कारण नहीं बल्कि अपने नए टैटू के कारण चर्चा में हैं। कोहली का नया फुल स्लीव टैटू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनकी लेफ्ट आर्म पर कमल और चमेली के फूल वाला एक नया फुल-स्लीव टैटू दिखाया। इस टैटू का अर्थ काफी गहरा और पर्सनल है। 

बता दें कि, एलियंस टैटू इंडिया के द्वारा बनाया गया ये टैटू एक बड़े टैटू का  हिस्सा है। ये कोहली केसालों के सफर को दर्शाता है। स्टूडियो ने बताया कि काम अभी जारी है और कोहली क्रिकेट कमिटमेंट के बीच समय निकालकर धीरे-धीरे इसे पूरा कर रहे हैं। 

आर्टिस्ट ने इस पूरे कॉसेप्ट को समझाते हुए कहा कि, ये कलाकृति उनके व्यक्तिगत जीवन की यात्रा से प्रेरित है। ये उनके द्वारा अनुभव किए गए  परिवर्तन, उनकी उपलब्धियों, उनके द्वारा प्राप्त की गई स्थिति और उनके द्वारा आगे बढ़ने की दिशा को दर्शाती है। आर्टिस्ट ने बताया, कुछ पार्ट्स को कवर करना था। कुछ को रिफाइंड और रिस्टोर करना था। और भी चीजों को जोड़ना था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़