क्या ODI की भी कप्तानी छोड़ देंगे विराट कोहली ? एक और विफलता के बाद बढ़ सकता है दबाव

विराट कोहली ने कहा था कि टी20 विश्व कप के बाद वो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे। हालांकि वो एकदिवसीय मुकाबलों और टेस्ट की कप्तानी जारी रखेंगे लेकिन माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप के बाद उनपर एकदिवसीय मुकाबलों की कप्तानी छोड़ने का भी दवाब बन सकता है।
दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पर आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद एकदिवसीय मुकाबले से भी कप्तानी छोड़ने का दवाब पड़ सकता है। आपको बता दें कि टी20 विश्व कप के बाद विराट कोहली क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे। उन्होंने टी20 विश्व कप से पहले इसका ऐलान कर दिया था। जिसके बाद रोहित शर्मा का नाम अगले कप्तान के तौर पर सामने आ रहा है। हालांकि अभी उनके नाम की औपचारिक पुष्टी नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें: कप्तान कोहली की 9 महीने की बच्ची को मिली रेप की धमकी, DCW की अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस
क्या कप्तानी छोड़ देंगे कोहली ?
इसे भी पढ़ें: वसीम अकरम की दो टूक- इंटरनेशनल क्रिकेट को सीरियस नहीं ले रही टीम इंडिया, सिर्फ IPL पर जोर
दरअसल, विराट कोहली ने जब से कप्तानी संभाली है। भारत कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2013 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी थी। जिसमें भारत को जीत मिली थी।
अन्य न्यूज़














