बर्थडे ब्वॉय ईश सोढ़ी ने कोहली को फिर बनाया अपना शिकार, टी20 में तीसरी बार चटकाया विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ हाई बोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली 17 गेंद में महज 9 रन ही बना पाए। दरअसल, भारतीय मूल के ईश सोढ़ी ने विराट कोहली को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच करवा कर टीम इंडिया का चौथा विकेट चटकाया।
दुबई। आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में एक बार फिर न्यूजीलैंड के लेग ब्रेक गेंदबाज ईश सोढ़ी ने कप्तान विराट कोहली का विकेट चटकाया। इसी के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। आपको बता दें कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ईश सोढ़ी सबसे ज्यादा बार कप्तान विराट कोहली को आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
इसे भी पढ़ें: माही से ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान असगर अफगान ने क्रिकेट को कहा अलविदा, खिलाड़ियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
इसे भी पढ़ें: T20 WC 2021: विलियमसन की रणनीति के सामने विफल हुए कोहली, इन वजहों से हारी टीम इंडिया
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली के कोई भी दांव नहीं चले और टॉप ऑर्डर भी बिखर गया। टीम इंडिया ने महज 50 रन के भीतर ही अपने 4 कीमती विकेट गंवा दिए। इसी के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम बड़ा स्कोर बना पाने में सफल नहीं हो पाई और इन 4 महत्वपूर्ण विकेटों में से दो विकेट ईश सोढ़ी ने चटकाए।
Ish Sodhi (2-17) reflects on restricting India to 110-7 from their 20 overs. Follow the chase live in NZ on @skysportnz & @SENZ_Radio #T20WorldCup pic.twitter.com/fkKLAkSutL
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 31, 2021
अन्य न्यूज़














