BCCI Naman Awards 2026: राहुल द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड,देखें पूरी डिटेल

BCCI Naman Awards 2026
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 14 2026 4:42PM

15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में बेहतरीन नमन अवॉर्ड 2026 का आयोजन होगा। ये एक ऐसा प्रतिष्ठित समारोह है जहां भारतीय क्रिकेट के हर स्तर, चाहे वो इंटरनेशनल मैच हों, घरेलू क्रिकेट हो या फिर जूनियर लेवल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है।

बीसीसीआई रविवार, 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में बेहतरीन नमन अवॉर्ड 2026 का आयोजन करने जा रहा है। ये एक ऐसा प्रतिष्ठित समारोह है जहां भारतीय क्रिकेट के हर स्तर, चाहे वो इंटरनेशनल मैच हों, घरेलू क्रिकेट हो या फिर जूनियर लेवल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। इस साल का आयोजन उन दिग्गजों और उभरते सितारों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार खेल से भारत में क्रिकेट के रुतबे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। 

लाइफटाइम अचीवमेंच अवार्ड क्रिकेट जगत में सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इस साल का सबसे खास पल वह होगा जब रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को क्रिकेट में उनके बेहतरीन योगदान के लिए कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। वहीं महिला क्रिकेट की पहचान मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर विमेन दिया जाएगा। 

रोजर बिन्नी ने 1983 के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। ये खिलाड़ी के साथ-साथ कोच और बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने 24,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। खिलाड़ी के बाद उन्होंने कोच के तौर पर टीम को तैयार किया और उनकी ही गाइडेंस में भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था। महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी आइकन मिताली राज ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और दो बार भारत को वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया था। 

सिर्फ पुराने दिग्गज ही नहीं, बल्कि आज के चमकते सितारों को भी इनाम मिलेंगे। भारतीय वनडे और टेस्ट के कप्तान शुभमन गिल को दूसरी बार पुरुषों में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। स्मृति मंधाना को पांचवीं बार महिलाओं में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड मिलेगा। डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई की इरा जाधव और आयुष म्हात्रे, हरियाणा की शेफाली वर्मा और विदर्भ के हर्ष दुबे को भी उनके क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम के लिए चुना गया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़