मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा सवाल पूछने पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

manu Bhaker on vaibhav Sooryavanshi
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 28 2026 12:31PM

वहीं इस बीच भारतीय खेल जगत में एक अजीब विवाद जन्म ले लिया है। इस विवाद में एक तरफ पेरिस ओलंपिक में दो पदकजीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर हैं तो दूसरी तरफ 15 साल की उम्र में आईपीएल में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी।

भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 का क्रेज फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। अभी तक 39 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं इस बीच भारतीय खेल जगत में एक अजीब विवाद जन्म ले लिया है। इस विवाद में एक तरफ पेरिस ओलंपिक में दो पदकजीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर हैं तो दूसरी तरफ 15 साल की उम्र में आईपीएल में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी। दरअसल, विवाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच नहीं बल्कि मनु भाकर से पूछा गया एक सवाल का है। जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।

बता दें कि, मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन और भविष्य को लेकर सवाल किया गया। ये फैंस को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि भारत में क्रिकेट का जुनून इतना ज्यादा है कि दूसरे खेलों के दिग्गजों को भी क्रिकेट पर बात करने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने इस मनु भाकर का अपमान बताया। 

दरअसल, 27 अप्रैल को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनु भाकर दिल्ली पहुंची थीं। जहां पत्रकारों ने उनसे क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पूछ लिया। मनु ने समझदारी से काम लेने के महत्व के बारे में बात की और एक अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मनु ने बड़ी शालीनता से जवाब देते हुए कहा कि, अगर मेंटरशिप और आसपास के लोग अच्छे हों तो उम्र सिर्फ एक नंबर है। टैलेंट की कोई सीमा नहीं होती। अगर वैभव को सही गाइडेंस मिले, तो वह निश्चित रूप से अलगा बड़ा स्टार बनेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़