IPL 2026: Virat Kohli का आईपीएल करियर होगा खत्म! RCB के नए मालिक कोहली से करना चाहते हैं बात

virat kohli
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 28 2026 12:22PM

गजवानी ने पीटीआई से कहा कि, विराट बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हम शुक्रगुजार हैं कि हम उनके साथ पार्टनर होंगे। जब डील पूरी हो जाएगी तब हम निश्चित तौर पर कोहली से बात करना चाहेंगे और समझना चाहेंगे कि वह आगे को लेकर क्या सोच रहे हैं। निश्चित तौर पर हमारी उनसे और उनकी टीम से बात होगी ताकि हम समझ सकें कि उनके लक्ष्य क्या हैं और हम कैसे उनकी सफलता में योगदान दे सकते हैं।

आईपीएल की मौजूदा विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स के नए मालिक टीम को काफी आगे ले जाा चाह रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने कुछ कदम उठाने का फैसला किया है। आरसीबी के नए वाइस चेयरमैन सत्यन गजवानी ने बताया है कि वह विराट कोहली से बात करना चाहते हैं। 

आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया, बोल्ट ग्रुप और ब्लैकस्टोन ने मिलकर आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदी है। आर्यमान बिरला इस फ्रेंचाइजी के चेयरमैन होंगे जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के गजवानी इसके वाइस चेयरमैन हैं। वहीं गजवानी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि वह कोहली से बात करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 

गजवानी ने बताया कि विराट से बात करने का मोटिव ये समझना रहेगा कि वह भविष्य को लेकर क्या सोच रहे हैं। गजवानी ने पीटीआई से कहा कि, विराट बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हम शुक्रगुजार हैं कि हम उनके साथ पार्टनर होंगे। जब डील पूरी हो जाएगी तब हम निश्चित तौर पर कोहली से बात करना चाहेंगे और समझना चाहेंगे कि वह आगे को लेकर क्या सोच रहे हैं। निश्चित तौर पर हमारी उनसे और उनकी टीम से बात होगी ताकि हम समझ सकें कि उनके लक्ष्य क्या हैं और हम कैसे उनकी सफलता में योगदान दे सकते हैं। 

कोहली का करियर देखा जाए तो ज्यादा लंबा दिखता नहीं है। वह इंटरनेशनल टी20 को अलविदा कह चुके हैं और टेस्ट भी नहीं खेलते हैं। कोहली अब सिर्फ वनडे खेलते हैं। ऐसे में उनके करियर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते रहते हैं। उनकी उम्र भी अब इस बात की जवाब देती है कि किंग कहे जाने वाले इस खिलाड़ी का करियर ज्यादा लंबा नहीं है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़