PBKS vs RR: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

PBKS vs RR
प्रतिरूप फोटो
IPL X
Kusum । Apr 28 2026 7:31PM

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पंजाब किंग्स का अपने घर पर इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में अजेय रहने के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि रॉयल्स भी अपनी जीत की लय को हासिल करना चाहेगी।

आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पंजाब किंग्स का अपने घर पर इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में अजेय रहने के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि रॉयल्स भी अपनी जीत की लय को हासिल करना चाहेगी। 

टॉस जीतने के बाद रॉयल्स कप्तान रियान पराग ने कहा कि, हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। विकेट काफी अच्छा लग रहा है, लेकिन थोड़े बादल छाए हुए थे और हल्की बारिश भी हुई थी, इसलिए शुरुआत में थोड़ी नमी होगी; हम इसका फ़ायदा उठाकर कुछ शुरुआती विकेट लेने की कोशिश करेंगे, और हाँ, उम्मीद है कि हम लक्ष्य का पीछा कर लेंगे। टीम में दो बदलाव किए गए हैं। हेटमायर बाहर हैं, उनकी जगह शनाका आए हैं। बिश्नोई की जगह यश को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं श्रेयस अय्यर ने कहा कि, हम भी पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करते। विकेट पिछले कुछ दिनों से ढका हुआ था। सूर्यांश शेडगे और लॉकी टीम में आए हैं। हर खिलाड़ी के कुछ खास लक्ष्य होते हैं। अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है। मैं अज़मत और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करना चाहता हूँ।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

All the updates here:

अन्य न्यूज़