T20 World Cup में Harmanpreet Kaur ने स्वीकारी बड़ी चूक, बोलीं- हम अपने लेवल का क्रिकेट नहीं खेले, Team India को सोचना होगा

Harmanpreet Kaur
ANI

महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए आत्ममंथन की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि टीम अपने स्तर का खेल नहीं दिखा सकी और बड़ी टीमों के खिलाफ हमारा प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद महिला टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद रविवार को कहा कि भारतीय टीम अपने स्तर की क्रिकेट नहीं खेल सकी और अब पुनर्विचार का समय आ गया है। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हम कुछ समय तक मैच में थे लेकिन अपने स्तर का खेल नहीं दिखा सके। एक ईकाई के रूप में हमें कई चीजों पर विचार करना होगा।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा स्कोर ठीक ठाक था। एक समय हमें लगा कि हम कुछ पीछे रह गए हैं लेकिन आखिरी ओवर में मैने भरपाई की। लेकिन हम अच्छा नहीं खेले। आस्ट्रेलिया ने उम्दा गेंदबाजी की। पूरे टूर्नामेंट में अच्छी टीमों के खिलाफ हमारा प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़