Jay Shah के ग्लोबल विजन के तहत India vs Japan T20 Match क्रिकेट विस्तार की बड़ी पहल: Devajit Saikia

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया के अनुसार भारत और जापान के बीच होने वाला ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच वैश्विक स्तर पर क्रिकेट के विस्तार की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के विजन के तहत आयोजित यह मुकाबला नए दर्शकों को जोड़ने और खेल के नए बाजार तलाशने में अहम भूमिका निभाएगा।
बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने सोमवार को कहा कि भारत और जापान के बीच इस महीने होने वाला एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नये दर्शकों को जोड़कर क्रिकेट को वैश्विक खेल बनाने की दिशा में अहम कदम बताया। जापान के आइची नागोया में 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों से पहले भारत और जापान पहली बार 22 सितंबर को जापान में ऐतिहासिक टी20 मैच खेलेंगे। मैच तोचिगी प्रांत के सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेला जायेगा।
सुजुकी कप के तहत होने वाला यह मैच भारत और जापान के राजनयिक रिश्तों की 75वीं सालगिरह पर आयोजित किया गया है। सैकिया ने कहा कि क्रिकेट को नये क्षेत्रों में ले जाने के आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के प्रयासों के तहत इस मैच का आयोजन किया गया है। सैकिया ने एक्स पर लिखा ,‘‘ क्रिकेट का वैश्विक सफर उन पलों से आकार ले रहा है जो इस खेल को इसकी पारंपरिक सीमाओं से आगे ले जाते हैं।
22 सितंबर 2026 को होने वाला भारत-जापान टी20 मैच भी ऐसा ही एक पल है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को जापान तक ले जा रहा है, नए दर्शकों से जोड़ रहा है और अपार संभावनाओं वाले इस क्षेत्र में खेल की मौजूदगी को मजबूत कर रहा है।’’
उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ यह श्री जय शाह के उस विजन और जमीनी काम को पहचानने का भी मौका है जो उन्होंने बीसीसीआई सचिव और अब आईसीसी अध्यक्ष के तौर पर क्रिकेट के भविष्य में इसके वैश्विक विकास को सबसे अहम जगह देने के लिए किया है।’’
भारत टी20 विश्व कप चैम्पियन और नंबर एक टीम है जबकि जापान आईसीसी टी20 रैंकिंग में 41वें स्थान पर है। भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे जबकि उपकप्तान तिलक वर्मा, स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन भी टीम में हैं।
अन्य न्यूज़













