Asia Cup के लिए India A में बदलाव: Ayush Badoni शामिल, Rinku Singh बने उपकप्तान

ayush badoni
x/cricbuzz

एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में चोटिल रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही चयन समिति ने बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। यह आठ टीमों का टूर्नामेंट कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक खेला जाएगा।

 आयुष बडोनी ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए रविवार को भारत ए टीम में चोटिल मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार की जगह ली जो चोटों से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे हैं। रिंकू सिंह को आठ टीम के इस टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘‘रजत पाटीदार ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि चोटों से उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के कारण उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना जाए।’’

 बयान के अनुसार, ‘‘इसके बाद उन्हें एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम से हटा लिया गया है। पुरुष चयन समिति ने रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया है जबकि आयुष बडोनी को पाटीदार की जगह टीम में शामिल किया गया है।’’ यह टूर्नामेंट कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत ए, पाकिस्तान ए, संयुक्त अरब अमीरात ए और नेपाल ए को ग्रुप बी में रखा गया है जबकि ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम हैं। 

भारत ए अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल ए के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 22 नवंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए और 24 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात ए से भिड़ेगी। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा।

 राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की संशोधित टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और आयुष बडोनी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़