JNU PG Admission 2026: JNU में CUET PG स्कोर से Admission शुरू, पहली Cut-Off लिस्ट में ऐसे देखें अपना रिजल्ट

JNU PG Admission 2026
Creative Common License

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दो वर्षीय स्नातकोत्तर यानी पीजी कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए परिणाम जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में युवा यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दो वर्षीय स्नातकोत्तर यानी पीजी कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए परिणाम जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने CUET PG 2026 के जरिए MA, MSc और MCA आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। वह यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट और कट-ऑफ स्कोर चेक कर सकते हैं। जेएनयू ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही स्नातकोत्तर और एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी के कार्यक्रमों के लिए संशोधित कार्यक्रम को घोषित कर दिया है।

CUET PG स्कोर के आधार पर मिलेगा एडमिशन

CUET PG 2026 के स्कोर के आधार पर JNU में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश किया जा रहा है। वहीं 24 अप्रैल 2026 को CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी किया गया था।

हालांकि यूनिवर्सिटी में एडमिशम सिर्फ परीक्षा के अंकों के आधार पर नहीं होगा। बल्कि यूनिवर्सिटी की अपनी प्रवेश नीति के तहत भी योग्य कैंडिडेट्स को Deprivation Points का लाभ मिलेगा। यह एक्स्ट्रा अंक पिछड़े क्षेत्रों और निर्धारित श्रेणियों से संबंधित योग्य उम्मीदवार को विश्वविद्यालय के नियमों के हिसाब से दिए जाते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

कैंडिडेट्स ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर जाकर आवेदन के समय इस्तेमाल किए गए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें। फिर स्क्रीन पर उम्मीदवार का रिजल्ट दिखेगा। इसको आप भविष्य के लिए डाउनलोड करके भी रख सकते हैं।

वहीं यूनिवर्सिटी ने यह साफ किया है कि सभी कैंडिडेट्स तय समय सीमा के अंदर एडमिशन प्रोसेस की हर औपचारिकता को पूरा कर लें। क्योंकि समय पर प्रोसेस पूरा नहीं होने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।

जरूर पढ़ें ई-प्रोस्पेक्टस

यूनिवर्सिटी की ओर से सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी गई है कि फीस सब्मिट करने और अन्य प्रवेश औपचारिकताओं को पूरा करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद ई-प्रोस्पेक्टस को ध्यान से पढ़ें।

ई-प्रोस्पेक्टस में पाठ्यक्रम-वार आवश्यकताओं, पात्रता शर्तों, सीट मैट्रिक्स, आरक्षण नीति और प्रवेश से जुड़े अन्य सभी नियमों की विस्तृत जानकारी है।

JNU PG 2026 एडमिशन डेट्स

पहली मेरिट लिस्ट - 25 जून 2026

पहली लिस्ट के लिए प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान डेट - 25 जून से 27 जून 2026

दूसरी मेरिट लिस्ट और सुपरन्यूमेररी सीटों का विवरण - 03 जुलाई 2026

दूसरी लिस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन और सीट ब्लॉकिंग - 03 जुलाई से 5 जुलाई 2026

डॉक्यूमेंट्स का भौतिक सत्यापन - 9, 10, 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई 2026

रिक्त सीटों के लिए Willingness जमा - 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026

लास्ट मेरिट लिस्ट - 31 जुलाई 2026

लास्ट रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान - 31 जुलाई से 02 अगस्त 2026

लास्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन - 06 और 07 अगस्त 2026

प्रवेश प्रक्रिया की समाप्ति - 10 अगस्त 2026

जरूरी डॉक्यूमेंट

कक्षा 10वीं की मार्कशीट

कक्षा 12वीं की मार्कशीट

स्नातक की डिग्री या फिर प्रमाणपत्र

माइग्रेशन सर्टिफिकेट

चरित्र प्रमाण पत्र

वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और EWS श्रेणी के कैंडिडेट्स को पात्रता मानकों के मुताबिक वैध और अपडेटेड आरक्षण प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि सभी डॉक्यूमेंट्स मूल और व्यवस्थित होने चाहिए। जिससे कि भौतिक सत्यापन के समय किसी तरह की समस्या न हो।

All the updates here:

अन्य न्यूज़