Share Market में TurtleMint Fintech की सुस्त एंट्री! इश्यू प्राइस से 11% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ शेयर, ₹132 के निचले स्तर पर पहुँचा

Share Market
ANI
रेनू तिवारी । Jun 29 2026 12:48PM

बीमा प्रौद्योगिकी कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस का शेयर अपने निर्गम मूल्य 152 रुपये के मुकाबले 11 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर 136.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इसके निर्गम मूल्य से 10.39 प्रतिशत कम है।

बीमा प्रौद्योगिकी (इंसुरटेक) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस (Turtlemint Fintech Solutions) के शेयरों ने सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में बेहद कमजोर शुरुआत की। कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य (Issue Price) 152 रुपये के मुकाबले 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बाजार में सूचीबद्ध (List) हुआ। इस सुस्त लिस्टिंग के बाद निवेशकों को पहले ही दिन नुकसान का सामना करना पड़ा है।  बीएसई पर शेयर 136.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इसके निर्गम मूल्य से 10.39 प्रतिशत कम है। इसके बाद यह 13 प्रतिशत टूटकर 132.15 रुपये पर आ गया। एनएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 11.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 134.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

इसे भी पढ़ें: Cyber Fraud का नया तरीका! WhatsApp Web के जरिए हैकर्स चुरा रहे हैं आपका Personal Data

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 4,069.70 करोड़ रुपये रहा। टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत मंगलवार को 1.20 गुना अभिदान मिला था। इसके 883 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 144-152 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल अपनी क्लाउड तथा सर्वर संबंधी अवसंरचना को मजबूत करने, प्रौद्योगिकी एवं उत्पाद विकास दल के कर्मचारियों के वेतन संबंधी खर्चों को पूरा करने तथा विपणन गतिविधियों पर खर्च करने की योजना बना रही है।

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup: इंजरी टाइम में Eustaquio का गोल, South Africa को हराकर Canada अंतिम 16 में पहुंचा

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि टेक और फिनटेक शेयरों में चल रही हालिया वैश्विक उथल-पुथल और आईपीओ को मिले कम सब्सक्रिप्शन के कारण टर्टलमिंट की लिस्टिंग प्रभावित हुई है। हालांकि, लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए कंपनी के भविष्य के वित्तीय नतीजे और तकनीकी विस्तार बेहद महत्वपूर्ण होंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़