शेयर बाजार में लौटी बहार: भारी गिरावट के बाद संभला बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की ऐसी रही रफ्तार

Stock
ANI
रेनू तिवारी । Jul 9 2026 2:31PM

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से की गई ताजा लिवाली (खरीदारी) के दम पर बंबई शेयर बाजार (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी शुरुआती कारोबार में ही मजबूत बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए।

पिछले कारोबारी सत्र में आई भारी बिकवाली और तगड़े झटके के बाद घरेलू शेयर बाजार ने बृहस्पतिवार को शानदार वापसी की है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से की गई ताजा लिवाली (खरीदारी) के दम पर बंबई शेयर बाजार (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी शुरुआती कारोबार में ही मजबूत बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए। शुरुआती दौर में ही बीएसई सेंसेक्स 495.86 अंक की लंबी छलांग लगाकर 76,998.54 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 148.70 अंक की मजबूती के साथ 24,025 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले यानी बुधवार को बाजार में कोहराम मचा था, जब सेंसेक्स 2.15 प्रतिशत और निफ्टी 2.12 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इसे भी पढ़ें: एआई युग में 'कम लागत' का फॉर्मूला फेल, मुख्य आर्थिक सलाहकार की उद्योग जगत को दोटूक, सिर्फ सरकारी नीतियों से नहीं बनेंगे ग्लोबल लीडर

 सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे।

इसे भी पढ़ें: India-Australia Trade Relations: पीएम मोदी ने CECA समझौते को जल्द पूरा करने की वकालत की, ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को दिया निवेश का न्योता

अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 1,962.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार को 2.15 प्रतिशत और निफ्टी 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़