Sensex 108 अंक टूटा, Nifty में भी शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज

वैश्विक अनिश्चितता के बीच बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार के दौरान सुस्ती दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 108.80 अंक टूटकर 77,368.68 अंक पर और एनएसई निफ्टी 26.15 अंक फिसलकर 24,189.70 अंक पर आ गया। तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45.17 अंक टूटकर 77,422.70 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 6.40 अंक फिसलकर 24,202.45 अंक पर आ गया।
इसे भी पढ़ें: Stock Market Update 27 August 2026 | क्रूड ऑयल में नरमी से संभला शेयर बाज़ार, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर खुले, DIIs ने की ₹6,400 करोड़ से ज़्यादा की खरीदारी
थोड़ी ही देर में सेंसेक्स 108.80 अंक की गिरावट के साथ 77,368.68 अंक पर और निफ्टी 26.15 अंक टूटकर 24,189.70 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और बजाज फाइनेंस के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
इसे भी पढ़ें: Market Recovery: सेंसेक्स-निफ्टी में आखिरी घंटे की जबरदस्त खरीदारी, IT और Pharma शेयर्स में तगड़ी तेजी
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 502.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार को 183.15 अंक और निफ्टी 126.80 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
अन्य न्यूज़














