Rupee strengthens: अमेरिकी Dollar के मुकाबले रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 93.74 पर पहुंचा

Rupee strengthens: अमेरिकी Dollar के मुकाबले रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 93.74 पर पहुंचा
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे सुधरकर 93.74 के स्तर पर आ गई। कच्चे तेल के दामों में गिरावट और पश्चिम एशिया में तनाव घटने की उम्मीद से बाजार धारणा मजबूत हुई। इसके अलावा डॉलर सूचकांक में कमजोरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली ने भी मुद्रा को सहारा दिया।

मुंबई, नौ नवंबर रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे चढ़कर 93.74 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी पूंजी के बेहतर प्रवाह और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया करीब 93.85 प्रति डॉलर पर खुला।

फिर बढ़त हासिल करते हुए 93.74 प्रति डॉलर तक पहुंच गया जो पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव से 24 पैसे अधिक है। रुपया शुक्रवार को 43 पैसे उछलकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.98 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.18 पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.15 प्रतिशत फिसलकर 98.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 13,749.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 93.95 अंक फिसलकर 80,919.19 अंक पर, जबकि निफ्टी 30 अंक टूटकर 24,968.80 अंक पर आ गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़