Iran की अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट, Record निचले स्तर पर करेंसी Rial, क्या और बिगड़ेंगे हालात?

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ईरान की मुद्रा रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गई है, जो अमेरिकी प्रतिबंधों और भू-राजनीतिक तनाव के कारण ईरान की अर्थव्यवस्था पर बढ़ते दबाव को दर्शाता है। इस गिरावट से देश में महंगाई बढ़ने की आशंका है, क्योंकि आयातित वस्तुओं की कीमतें प्रभावित होंगी।
ईरान की राष्ट्रीय मुद्रा रियाल बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लुढ़क कर 18 लाख प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब अमेरिका और इजराइल के साथ संघर्ष के बाद लागू युद्धविराम अभी भी बना हुआ है। 28 फरवरी से शुरू युद्ध के दौरान रियाल कई हफ्तों तक अपेक्षाकृत स्थिर रहा, क्योंकि देश में कारोबार और आयात गतिविधियां काफी सीमित थीं। हालांकि, दो दिन पहले रियाल में गिरावट शुरू हुई और बुधवार को यह रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि रियाल में यह गिरावट महंगाई को और बढ़ा सकती है, क्योंकि खाद्य पदार्थों, दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स और कच्चे माल जैसे कई आयातित उत्पाद डॉलर की दर से प्रभावित होते हैं। फिलहाल युद्धविराम जारी है, लेकिन अमेरिका की नाकाबंदी ईरान की पहले से कमजोर अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा रही है। तेल निर्यात पर रोक या उसमें बाधा से सरकार की आय और विदेशी मुद्रा के प्रमुख स्रोत पर असर पड़ा है।
अन्य न्यूज़
















