Family Dinner के बाद Paparazzi पर भड़कीं Sonakshi Sinha, गुस्से में बोलीं- बस हो गया अब!

Sonakshi Sinha
Prabhasakshi
एकता । Jun 30 2026 7:16PM

पति जहीर इकबाल और परिवार के साथ डिनर पर निकलीं सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी पर भड़क गईं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। लगातार तस्वीरें खींचे जाने से परेशान होकर सोनाक्षी ने कड़े शब्दों में कैमरामैन को रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह अपने पति जहीर इकबाल और माता-पिता के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंची थीं। डिनर के बाद जब पूरी फैमिली बाहर निकली, तो वहां मौजूद पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। शुरुआत में तो सोनाक्षी ने मुस्कुराकर सभी का स्वागत किया, लेकिन लगातार कैमरे सामने रहने की वजह से वह थोड़ी नाराज हो गईं।


इसे भी पढ़ें: Isha Malviya की फोटो ने मचाया तहलका, किस Mystery Man पर आया एक्ट्रेस का दिल?

वीडियो में दिखा सोनाक्षी और जहीर का गुस्सा

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा कार के अंदर बैठ चुके थे, तब भी पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे। इस बात पर सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी को टोकते हुए कहा, "बस गाइज... थैंक यू... गुड नाइट।" इसके बावजूद जब कैमरे बंद नहीं हुए, तो जहीर इकबाल ने भी पैपराजी से रिकॉर्डिंग रोकने को कहा। आखिर में सोनाक्षी ने फिर से कड़े शब्दों में कहा, "गाइज... हो गया... हो गया... बस... थैंक यू।"


इसे भी पढ़ें: पत्नी Akanksha के Divorce ऐलान के बाद Gaurav Khanna का पहला पोस्ट, #LoveYourself लिखकर कही दिल की बात?

साल 2024 में हुई थी शादी

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। शादी के बाद से ही यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देता रहता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़