Salman Khan और Shiva Rajkumar की फिल्मों में Monster Title का क्लैश? साउथ सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

Shiva Rajkumar and Salman Khan
Instagram

कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार की फिल्म ओरिजिनल मॉन्स्टर और सलमान खान की संभावित फिल्म मॉन्स्टर के बीच शीर्षक की समानता ने फिल्म जगत में चर्चाएं तेज कर दी हैं। अभिनेता शिव राजकुमार ने इसे किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा मानने से इनकार करते हुए भारतीय सिनेमा की एकता पर जोर दिया है।

अक्सर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश बना रहता है। इस बीच, मामला हिंदी और साउथ की फिल्म के एक जैसे टाइटल को लेकर सामने आ रहे हैं। फिलहाल कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार की अपकमिंग फिल्म के टाइटल की घोषणा की है, जिसका नाम- ओरिजनल मॉन्स्टर है। जिसके बाद सलमान खान की अपकमिंग कथित टाइटल मॉन्स्टर को लेकर चर्चा शुरु हो गई, इस पर साउथ एक्टर शिव राजकुमार ने रिएक्ट किया है। 

सलमान की फिल्म पर बोले शिव राजकुमार

इन दिनों हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच कहानी से लेकर बजट, कास्ट और तकनीक सहित अनेक पहलुओं पर चर्चा होती रहती है। जब एक ही नाम हिंदी और दक्षिण भारतीय दोनों फिल्में आ जाए, तो फिर सवाल उठना तो बनता ही है।

बॉलीवुड के दंबह एक्टर सलमान खान इस समय वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में अपनी अगली फिल्मी की शूटिंग में बिजी है। खबरें आ रही हैं कि फिल्म का नाम मान्स्टर हो सकता है। हालिए में मुंबई में कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार अभिनीत फिल्म ओरिजिनल मान्स्टर के शीषर्क की घोषणा हुई। 

जब शिव राजकुमार से पूछा गया कि क्या वह इसे सलमान खान बनाम शिवन्ना की तरह देख रहे हैं? इस पर शिवन्ना ने कहा- नहीं, नहीं। दोनों ही फिल्मों की कहानियां अलग-अलग है। इसमें शिवन्ना (शिव राजकुमार) बनाम सलमान खान जैसा कुछ भी नहीं। हम सब एक हैं। मालूम हो कि सलमान खान की आने वाली फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है और जल्द ही इसके आधिकारिक टाइटल का ऐलान किया है।

क्या सलमान के साथ काम करेंगे?

एक्टर से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें सलमान खान के साथ काम करते हुए देखा जा सकता है? इस पर शिवन्ना ने कहा- मुझे लगता है कि अगर भगवान और लोग चाहेंगे तो हो सकता है कि एक दिन हम दोनों साथ में काम करेंगे। मालूम हो कि सलमान और शिव राजकुमार साल 2023 में एक साथ स्पॉट किया गया था। तब दोनों सुपरस्टार वर्ल्ड कप 2023 के लिए स्टार्स स्पोर्ट्स के एक स्पेशल प्रोग्राम में शामिल हुए थे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़