Juhi Bhatt को डेट कर रहे हैं Ranveer Allahbadia, इस सुपरहिट वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं अभिनेत्री

रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा जूही भट्ट को अपनी गर्लफ्रेंड बताए जाने के बाद, अभिनेत्री की प्रोफेशनल जर्नी सुर्खियों में आ गई है। जूही 'फिल्टरकॉपी' के वायरल वीडियोज़ के अलावा 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने आखिरकार इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच देखने के बाद रणवीर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने जूही को अपनी गर्लफ्रेंड कहकर पुकारा। इस सार्वजनिक खुलासे के बाद से ही हर तरफ जूही भट्ट के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।

कौन हैं जूही भट्ट?
जूही भट्ट मुंबई की एक मशहूर एक्ट्रेस और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने फैशन, लाइफस्टाइल और एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इंस्टाग्राम पर उनके 471,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनके काम और स्टाइल को काफी पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: अफवाहों पर लगा विराम, कैमरों के सामने Ranveer Allahbadia ने Juhi Bhatt को कहा Girlfriend

डांस से एक्टिंग तक का सफर
जूही ने अपने सफर की शुरुआत कथक और कंटेम्पररी डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग से की थी। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने फिल्म मार्केटिंग में भी हाथ आजमाया। धीरे-धीरे उन्होंने डिजिटल दुनिया में कदम रखा और कई वेब सीरीज व म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनीं।
इसे भी पढ़ें: 'My Love, Love of my life...', Asha Bhosle को विदा कर पोती Zanai Bhosle का दिल चीर देने वाला पोस्ट

डिजिटल-फिल्मी दुनिया में पहचान
जूही कई लोकप्रिय डिजिटल प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं, जिनमें वेब सीरीज तुमसे ना हो पाएगा शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने FilterCopy के साथ कई वायरल वीडियो में काम किया है। बॉलीवुड की बात करें, तो उन्होंने फिल्म फुकरे 3 के गाने वे फुकरे में स्पेशल अपीयरेंस दी थी। हाल ही में उन्हें पैरानॉर्मल थ्रिलर सीरीज भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री में देखा गया, जिसमें करण टैकर और कल्कि कोचलिन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
अन्य न्यूज़















