अफवाहों पर लगा विराम, कैमरों के सामने Ranveer Allahbadia ने Juhi Bhatt को कहा Girlfriend

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है, जिससे महीनों से चल रही डेटिंग की अफवाहों पर विराम लग गया है। मुंबई में एक क्रिकेट मैच के बाद उनका वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पहली बार सार्वजनिक रूप से जूही को अपनी 'गर्लफ्रेंड' कहते नजर आए।
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर जूही को अपनी गर्लफ्रेंड कहकर पुकारते नजर आ रहे हैं। इस खुलासे के बाद, रणवीर और जूही चर्चा का केंद्र बन गए हैं।
स्टेडियम के बाहर सरेआम किया प्यार का इजहार
12 अप्रैल को, रणवीर अपनी गर्लफ्रेंड जूही के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच देखने पहुंचे थे।मैच खत्म होने के बाद दोनों जब स्टेडियम से बाहर निकले तो एक फैन यूट्यूबर के साथ सेल्फी लेने आया, जिसे रोकते हुए रणवीर ने कहा, 'भाई गर्लफ्रेंड के साथ हूं।' इस दौरान पैपराजी वहीं पर मौजूद थे, जिनके कैमरों में ये रिकॉर्ड हुआ और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद वीडियो वायरल हो गई। बता दें, दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहें थीं, लेकिन ये पहला मौका था जब सार्वजनिक तौर पर रणवीर ने जूही को अपनी गर्लफ्रेंड बताया।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: 'My Love, Love of my life...', Asha Bhosle को विदा कर पोती Zanai Bhosle का दिल चीर देने वाला पोस्ट
मैच के दौरान दिखी खास केमिस्ट्री
इस खुलासे के बाद, मैच के दौरान स्टैंड्स से इस जोड़ी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस ने ध्यान दिया कि दोनों ने एक जैसे रंग के कपड़े पहने हुए थे। जूही भट्ट भी इस दौरान काफी खुश नजर आ रही थीं।
अफवाहों पर लगा विराम
रणवीर और जूही के डेटिंग की खबरें दिवाली 2025 से ही सोशल मीडिया पर तैर रही थीं। उस वक्त फैंस ने उनकी पोस्ट में कई समानताएं पकड़ी थीं, लेकिन दोनों ने चुप्पी साध रखी थी। अब रणवीर ने इन सभी अटकलों को खत्म कर दिया है और जूही के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़















